ईंधन कीमतों में आ सकती है कमी

शेयर करें

मांग की चिंताओं पर अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट घरेलू ईंधन खुदरा विक्रेताओं को पेट्रोल और डीजल दरों में कमी करने के लिए प्रेरित कर सकती है।यूरोप में कोविड-19 मामलों के फिर से बढ़ने के कारण विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में ईंधन की कीमतों में कमी आ सकती है। मांग की चिंताओं पर अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट घरेलू ईंधन खुदरा विक्रेताओं को पेट्रोल और डीजल दरों में कमी करने के लिए प्रेरित कर सकती है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी साझा की गई है।

बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को महीने के चरम स्तर पर पहुंचने के बाद 6.95 फीसदी गिरकर 80 डॉलर से नीचे 78.89 डॉलर प्रति बैरल आ गया। ब्रेंट क्रूड का यह दाम एक अक्तूबर के बाद से सबसे कम है। करीब 10 दिन पहले इसका भाव 84.78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था

भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें, जो सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के दैनिक उतार-चढ़ाव से जुड़ी हुई हैं, बीते 4 नवंबर से स्थित बनी हुई हैं। जी हां, दिवाली से एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय लगने वाने उत्पाद शुल्क में क्रमशः 5 रुपये प्रति लीटर और 10 रुपये की कमी की थी।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पिछले 18 दिनों से 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। ब्रेंट 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया है, जो 1 अक्तूबर के बाद से सबसे कम है, यह भारत में पेट्रोल और डीजल की दरों को कम करने के कारण है।

भारत तीसरा बड़ा तेल उपभोक्ता

सूत्रों ने कहा कि कई महीनों में पहली बार अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें मांग की चिंताओं के कारण गिर गई हैं, नहीं तो उत्पादक अमेरिका और भारत जैसे प्रमुख उपभोक्ताओं की दलीलों को नजरअंदाज करते हुए तेल की कीमतों को कृत्रिम रूप से ऊंचा ही बनाए रख रहे थे। गौरतलब है कि भारत, अमेरिका और चीन के बाद कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • January 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना: उद्योग मंत्री कवासी लखमा
    • March 26, 2022

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply