इम्तियाज अली की अपकमिंग वेब सीरीज में लीड रोल में दिखेंगी संदीपा धर

शेयर करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस संदीपा धर ‘हीरोपंती’ और ‘दबंग 2’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अब खबर आ रही है कि संदीपा फिल्ममेकर इम्तियाज अली की अपकमिंग शो में नजर आने वाली हैं। यह एक कॉमेडी वेब सीरीज होगी। इस सीरीज का डायरेक्शन साजिद अली और अर्चित द्वारा किया जाएगा। इस शो को इम्तियाज अली ने लिखा है। इस सीरीज को लेकर संदीपा धर ने कहा, “हर एक्टर के लिए इम्तियाज अली जैसे अद्भुत कहानीकार के साथ काम करना एक शानदार अवसर होता है, जो अपने एक्टर्स में से सर्वश्रेष्ठ बाहर लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी कहानियों के पात्र स्क्रीन पर खूबसूरती से जीवंत होते हैं और दिल-दिमाग में बस जाते हैं। मैं हमेशा ऐसी भूमिकाओं के लिए तरसती हूं, जो एक व्यक्ति के रूप में विशिष्ट और यादगार बनाने वाले तत्वों के साथ खड़े हों। हमने पहले ही शो के प्रमुख हिस्सों की शूटिंग कर ली है और मैं अपने सहयोग को लेकर बेहद रोमांचित हूं और मैं दर्शकों के सामने इस शो को पेश करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply