अपने लेदर कोट की नकल करने पर भड़क गया तानाशाह

शेयर करें

प्योंगयांग । उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन देश में अपने लेदर कोट की नकल करने पर भड़क गया है। इसके बाद में उ.कोरिया ने तानाशाह के इस पसंदीदा लेदर कोट की नकल पहनने पर बैन किया है।तानाशाह ने साल 2019 में पहली बार लेदर कोट को पहना था। इसके बाद उत्तर कोरिया के उच्च वर्ग के लोगों ने तानाशाह के प्रति अपनी निष्ठा को प्रदर्शित करने के लिए कोट से नकल को पहनना शुरू कर दिया।

उत्तर कोरिया ने हाल ही में फैशन पुलिस को उन दुकानों को बंद करने के लिए तैनात किया, जिसमें इस तरह की लेदर कोट बिक रही थी।इतना ही नहीं कोट को पहनने से भी लोगों को रोका जा रहा है। उन्हें यह डर सता रहा है कि सभी लोगों के इस तरह की कोट को पहनने से किम जोंग उन की सत्ता की हनक कम होगी। पुलिस कहती है कि शीर्ष नेता की तरह से कपड़े पहनना एक अशुद्ध ट्रेंड है जो शीर्ष नेता की सत्ता को चुनौती देने के लिए है।’

किम जोंग उन ने कहा, पुलिस ने उत्तर कोरिया के लोगों को निर्देश दिया है कि लेदर कोट को नहीं पहने क्योंकि यह पार्टी के दिशा निर्देश का हिस्सा है कि कौन इसे पहन सकता है और कौन नहीं। उधर, दुकानदारों का कहना है कि सितंबर महीने में चीन और उत्तर कोरिया के बीच अनाधिकारिक व्यापार शुरू होने के बाद इस तरह के नकली कोट ज्यादा आने लगे हैं। इससे व्यापारियों को छूट दी गई कि वे नकली लेदर मांगा सकते हैं जिससे यह कोट बनाया जाता है।

उत्तर कोरिया के व्यापारियों ने इस लेदर को मंगाया भी है। किम जोंग उन दिसंबर 2019 में पहली बार इस कोट में नजर आए थे। इस दौरान वह डोनाल्ड ट्रंप के साथ उत्तर कोरिया के परमाणु भंडार के बारे में चर्चा कर रहे थे। किम के इस लुक की दक्षिण कोरिया के मीडिया में काफी चर्चा हुई थी। माना यह गया था कि किम पुरानी प्रथा को तोड़कर अपनी खुद की पहचान बनाने में जुट गए हैं। इससे पहले वह अपने पिता और दादा की तरह से माओ के स्टाइल वाला जैकेट पहनते थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply