अपनी नाकामियों को दूर करने के बजाय केंद सरकार के ऊपर दोषारोपण कर रहे हैं भूपेश बघेल- जीतेंद्र वर्मा

शेयर करें

पाटन / छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव जीतेन्द्र वर्मा ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिर्फ केंद्र सरकार पर मंहगाई का आरोप लगाकर राज्य की भोली भाली जनता को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी फिदरत राज्य की भोली भाली जनता को दिग्भ्रमित कर अपनी नाकामियों को छुपाना है। वे केंद्र सरकार को सिर्फ मंहगाई के मुद्दे पर घेरने का काम कर रहे हैं। आज राज्य में अराजकता का आलम है। आए दिन गांजा और अफीम की तस्करी की घटनाएं सामने आ रही है। लेकिन लगाम नही कस पा रहे हैं। राज्य के अन्नदाता परेशान हैं। धान की खरीदी कायदे से एक नवम्बर से चालू हो जानी चाहिए थी लेकिन अपनी हठधर्मिता के कारण धान की खरीदी में देरी कर रहे हैं। धान की कटाई दीपावली के पहले से चालू हो गई है। अन्नदाताओं का धान खेतों में खुला पड़ा हुआ है। जनहित के मुद्दों को जनता नजर अंदाज करे इसलिए सिर्फ और सिर्फ मंहगाई का रोना रो रहे हैं।

Advertisements
KWBD

श्री वर्मा केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी घटा देने के बावजूद छत्तीसगढ़ में वैट नहीं घटाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। श्री वर्मा ने कहा कि गाल बजाने के बजाय मुख्यमंत्री बघेल पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाकर छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को राहत पहुँचाने का काम करें, तो ज़्यादा अच्छा और प्रदेश की जनता जनार्दन के हित में होगा। लेकिन इन मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने वे केंद्र सरकार पर पूरा का पूरा दोषारोपण कर रहे हैं।

भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव श्री वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी घटाकर देश को राहत प्रदान की है और राज्यों से अपने-अपने हिस्से के वैट को घटाने की अपील की है। बात-बेबात भाजपा शासित राज्यों को उलाहना देती प्रदेश सरकार अब इधर-उधर की बातें करने के बजाय अपने हिस्से का वैट उसी तरह क्यों नहीं घटा रही है जैसा देश के भाजपा शासित प्रदेशों में वैट घटाकर लोगों को राहत पहुँचाने का काम किया गया है।

श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल को अपनी आदत में सुधार करने की ज़रूरत है। कुर्सी बचाने की ज़द्दोज़हद में वे प्रदेश की जनता का हित ही भुला बैठे है। जनता के हित से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोई सरोकार नहीं है। राज्य में ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री का नूरा कुश्ती का खेल चल रहा है। खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की तर्ज पर बघेल और सिंहदेव अपने आलाकमान की चापलूसी करने का काम कर रहे हैं। इस खेल का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जनता बेबस और लाचार हो गई है इनकी हठधर्मिता के सामने।

  • Related Posts

    17 नवीन सहकारी समितियों के लिए भूमि आबंटित, कृषि आदान प्राप्ति एवं समर्थन मूल्य में धान बिक्री की सुविधाएं
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 9 (1) के अंतर्गत जिला दुर्ग की प्राथमिकता कृषि साख सहकारी सोसायटी की पुनर्गठन…

    और पढ़ें
    आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *