योग के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावना, प्रदेश में स्किल्ड योग शिक्षक की नितांत आवश्यकता: शैलेन्द्र

शेयर करें

भिलाई । योग अब विश्व पटल पर बहुत पसंद किया जा रहा है,अब योग के क्षेत्र में रोजगार की ब्यापक संभावना बन रही हैं, इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन द्वारा अभिनव प्रयास किया जा रहा है ।छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में स्किल्ड योग शिक्षक की नितांत आवश्यकता है जो योग को पूरी पारदर्शिता व वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत कर सकें।

Advertisements
KWBD

इसलिए छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन ने इंडियन योग एसोसिएशन के साथ मिलकर संयुक्त रूप से भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन योग सर्टिफिकेशन बोर्ड के योग शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया है, जिसमें प्रतिभागियों को योग की थ्योरी व प्रेक्टिकल की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय योग विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है उक्त प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कुशल योग शिक्षक बन कर योग में स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं योग शिक्षक केशर देवांगन जिला दुर्ग का चयन भी इस योग परीक्षण हेतु किया गया है जो पिछले 1 माह से लगातार ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं व प्रक्टिकल अनुभव हेतु आगामी 7 दिनों तक योग शिविर का आयोजन कर योग विद्या की बारीकियों को समझ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र विशी व पतंजलि युवाभारत छत्तीसगढ़ के राज्य प्रभारी जयन्त भारती व कोषाध्यक्ष भोजेन्द्र साहू के कुशल नेतृत्व में यह कार्य बहुत ही सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य…

    और पढ़ें
    बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बरसात की पहली फुहार जहां खेतों में हरियाली और किसानों के चेहरों पर उम्मीद लेकर आती है, वहीं इस मौसम में खेतों, मेड़ों, जंगलों और घरों के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *