टाउनशीप में 6 माह से आरहे गंदे पानी की समस्या पहुंचा हाईकोर्ट

शेयर करें

सौरभ दत्ता ने हाई कोर्ट में लगाया जनहित याचिका

भिलाई। शहर के टाउनशिप इलाके में बीते करीब 6 माह से गंदा पानी आ रहा है।
लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है। गंदे पानी की समस्या अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। सौरभ दत्ता ने गन्दा पानी की समस्या को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगाई। अब इस गम्भीर मुद्दे पर हाईकोर्ट फैसला करेगी।
आप को बता दे कि भिलाई में बीते करीब 6 माह से गंदा पानी की सप्लाई हो रही है। टाउनशिप में रहने वाले लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने गंदे पानी की सप्लाई को लेकर कई बार बीएसपी प्रबंधन से शिकायत भी कर चुके है। लेकिन कोई पहल नहीं हो रहा।
जनहित याचिका लगाया गया है। जिसमे हाईकोर्ट को जानकारी दी गई है कि टाउनशिप में शुद्ध पेयजल की सप्लाई की जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन की है। पानी प्रमुख जनहित का मुद्दा है। बावजूद इसके करीब 6 माह से शहर में गंदा मटमैला पानी सप्लाई कर रहे है। बीएसपी की यह संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वे लोगों को शुद्ध पानी, जल्द समस्या का समाधान करे। लेकिन बीएसपी प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है।

हाईकोर्ट से जांच कराने की मांग
हाईकोर्ट से मांग की गई है कि हाई कोर्ट मामले को संज्ञान में ले और क्यो इतने माह से लोगों को गंदा पानी पीने पर मजबूर किया जा रहा है इसकी जांच कराए को बीएसपी से पूरी रिपोर्ट ले। फिल्टर प्लांट में क्या समस्या आ रही। पानी के सभी मानक की जांच की जाए। फिल्टर प्लांट में कोई समस्या है तो इसका पूरा सांधरण किया जाए। फिल्टर प्लान्ट का बीएसपी शुरू से काम करे।

जिम्मेदारी तय कर आरोपियों को सख्त सजा की मांग
साथ ही अब तक जो गंदा पानी सप्लाई किया गया है।इसके जिम्मेदार कौन है। बीएसपी के अधिकारी,
वाटर रिसोर्ट डिपार्टमेंट, ठेकेदार एजेसी की जिम्मेदारी तय की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर हाईकोर्ट फैसला ले और दोषियों पर सख्त से सख्त सजा सुनाएं।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *