स्वामी आत्मनन्द अंग्रेजी माध्य.वि.में स्वामी आत्मनन्द की जयंती पर बच्चो ने दिया शानदार प्रस्तुति

शेयर करें

:
दुर्ग। अक्टूबर,आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विधालय दीपक नगर में आज आत्मनन्द जी की जयंती विधालय के कक्षा 6 और 8 के बच्चों द्वारा खूबसूरत प्रस्तुति दी गई।एचएम मिडिल मनीषा अवस्थी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। अवस्थी के पोजेक्टर के माध्यम से स्वामी आत्मनन्द की जीवन शैली और समाज सेवा के कार्यो से बच्चो को अवगत करते हुए कक्षा 6 और 8 तक के बच्चो द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

Advertisements
KWBD

अवस्थी ने बच्चो को समाज सेवा सभी वर्गों के लिए और स्वामी आत्मानन्द के मार्ग पर चलने हेतु प्रेसित किया गया,और बच्चो की शानदार प्रस्तुति का उल्लेख करते हुए बच्चो की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विधालय के 6 और 8 कक्षा के अपने स्तर पर सभी शिक्षिकाओं द्वारा फल और कपड़े वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोमल शर्मा,आकांक्षा अग्रवाल ने किया,स्वागत भाषण आराधना ठाकुर द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रही सोनाली चक्रवर्ती नीलिमा सरकार,कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति वर्णन करते हुए आभार प्रदर्शन चित्ररेखा झा ने किया।

मनीषा अवस्थी ने स्वामी आत्मानंद जी की 06 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि स्वामी आत्मानंद का एक समाज सुधारक और शिक्षाविद् के रूप में छत्तीसगढ़ में बड़ा योगदान हैं। उन्होंने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भावधारा को छत्तीसगढ़ की जमीन पर साकार किया और मानव सेवा व शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी आत्मानंद जी पर भी गहरा असर हुआ, जिससे उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में बिता दिया। मठ और आश्रम स्थापित करने के लिए एकत्र की गई राशि उन्होंने अकाल पीड़ितों की सेवा और राहत काम के लिए खर्च कर दी।

  • Related Posts

    फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को सावधान रहने की अपील
    • August 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने खाद्य कारोबारियों को फर्जी वेबसाइटों और अधिक राशि वसूलने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग के संज्ञान में…

    और पढ़ें
    शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    • August 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले के भिलाई नगर स्थित जयंती स्टेडियम के समीप आयोजित शिव महापुराण कथा सुनने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने आम जनता के बीच बैठकर कथा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *