स्वस्थ तन और मन के लिए योग हमारी दिनचर्या में शामिल हो: मुख्यमंत्री

शेयर करें

रायपुर।मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों के कार्यभार ग्रहण समारोह में राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और सदस्यों रवि बक्श, रविन्द्र सिंह, गणेश योगी तथा राजेश नारा को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisements
KWBD

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी एवं विधायक देवती कर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी तथा समाज कल्याण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुडे़। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन ज्ञान से जुड़े योग हमारे देश की एक परंपरा है। योग से हमारे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और इससे हमारा शरीर निरोगी हो सकता है। उन्होंने बताया कि योग का क्षेत्र व्यापक है। भगवान श्री कृष्ण ने तो इसे भक्तियोग, ज्ञानयोग तथा कर्मयोग से जोड़कर काफी विस्तार स्वरूप दिया। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा इसकी महत्ता के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। जिससे हम सभी की दिनचर्या में योग अनिवार्यतः शामिल हो जाए।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने भी संबोधित किया और योग के महत्व के बारे में जन जागरूकता लाने के लिए जोर दिया। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने संबोधित किया और छत्तीसगढ़ में योग को उच्चतम शिखर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव पहल करने को कहा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25…

    और पढ़ें
    स्व-सहायता समूह से 70 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू की मक्का खेती, घर से ही बिक रही उपज, बढ़ा परिवार की आय का आधार
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वयं सहायता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *