शहर की सुंदरता एवं हरियाली का दायरा बढ़ाने शहर में किया गया वृक्षारोपण, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने पथ वृक्षारोपण का लिया जायजा

शेयर करें

भिलाई ।कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर वन होम वन ट्री अभियान के अंतर्गत शहर में हरियाली के दायरे को बढ़ाने को लेकर की गई नगर पालिक निगम प्रशासन का प्रयास सफल होती नजर आ रही है। शहर में हरियाली लाने के लिए निगम प्रशासन ने जहां सड़कों के किनारे की खाली जगहों पर पौधे रोपने का कार्य किया है। वहीं व्यापारी, सामाजिक संगठन और लोगों ने पौधे निगम से लेकर अपने घर और आसपास की खाली जगहों पर लगाए हैं। इस तरह से अब तक निगम क्षेत्र में अधिकतर पौधे रोपे जा चुके हैं। निगम प्रशासन ने इन लोगों से अपने घरों के आसपास के पौधों की देखभाल कर बड़ा करने का आग्रह किया है।

निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने आज कुरूद रोड में किए गए पथ वृक्षारोपण का जायजा लिया, उन्होंने उपस्थित अधिकारी को निर्देश दिए कि पौधों की प्रारंभिक रूप में उचित देखभाल आवश्यक है, पौधों के विकास के लिए दो से तीन साल का समय महत्वपूर्ण होता है इस दौरान नियमित रूप से खाद एवं सिंचाई की व्यवस्था होने से पौधे के बड़वार में सहायता मिलती है! इस वर्ष निगम ने अवंती बाई चौक से कुरूद रोड के प्रमुख सड़क के किनारे की खाली जगहों पर गुलमोहर, कोनोकार्पस, स्टोपीडिया, तपेदिया रोजा सहित अन्य प्रजाति के पौधे रोपे हैं और इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की ट्री गार्ड लगाई गई है, बारिश नहीं होने पर विभागीय पानी टैंकर के माध्यम से सिंचाई की जा रही है! नेहरू नगर से डबरापारा खुर्सीपार तक नेशनल हाइवे के किनारे गुलमोहर, कंदब, स्टोपीडिया, तपेदिया रोजा, कपोप के पौधे पूर्व वर्ष लगाए गए हैं, जिसकी देखभाल की जा रही है और कई पौधे वृक्ष के रूप में तब्दील हो चुके हैं।

  • Related Posts

    नुआखाई हमारी कृषि संस्कृति, अन्नदाता के परिश्रम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व : मुख्यमंत्री
    • October 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के केंद्र में…

    और पढ़ें
    33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन से 16 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत
    • October 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर विद्युत सुविधाएं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *