सड़क बाधा कर बनाया दीवार, निगम की टीम ने कराया कब्जामुक्त, तीन दर्शन मंदिर के पास नाली पर किए गए कब्जा को खाली कराया गया

शेयर करें

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध कब्जा करने वालों पर नजर रखते हुए उनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, जोन 02 क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम सड़क पर अवैध निर्माण कर आवागमन को बाधित करने की शिकायत पर दो अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही किए। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने विशेष दस्ता का गठन करते हुए अधिकारी/कर्मचारियों की टीम बनाई है जो ऐसे कार्य करने वालों पर कार्यवाही कर रहे है।

Advertisements
KWBD

तीन दर्शन मंदिर के पास नाली पर कब्जा करने और वृन्दा नगर में सड़क बाधा कर अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने के जोन 02 आयुक्त पूजा पिल्ले के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और कार्यवाही किए। जोन 02 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि विशेष दस्ते के अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि के निर्देश पर अवैध कब्जा करने वाले दो स्थानों पर कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि वार्ड 19 तीन दर्शन मंदिर के पास गली में नत्थू लाल पाटिल द्वारा सार्वजनिक नाली के उपर शौचालय बनाए लिए थे तथा घर के प्रवेश द्वार के दरवाजा को भी नाली के उपर बनाया गया था जिसके चलते नाली का पानी प्रवाहित होने में बाधक बन रहा था, शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग व तोड़फोड़ की टीम पहुंची और बनाए गए शौचालय को तोड़फोड़ करते हुए दरवाजे के चौखट को निकलवाते हुए नाली को कब्जा मुक्त कराया गया। इसी प्रकार वार्ड 17 वृन्दा नगर केम्प 01 में उपेन्द्र सिंह के द्वारा गली में बनाए गए सीमेंटीकरण सड़क पर दीवार का निर्माण कर आवागमन को बंद कर दिया गया था, जिसकी सूचना मिलने पर टीम पहुंची और सड़क पर बनाए गए दीवार को गिराकर गली को आवागमन के लिए कब्जे से मुक्त कराया गया। कार्यवाही के दौरान उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, बालकृष्ण नायडू, पुलिस बल एवं जोन 02 के कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *