प्राइवेट हॉस्पिटल ने कोरोना मरीज का बनाया 1.8 करोड़ रुपए का बिल

शेयर करें

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने एक मरीज से Covid-19 के इलाज के लिए 1.8 करोड़ रुपये लिए हैं. इतना ज्यादा बिल देख परिवार के होश उड़ गए. यह मामला दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल का है. हॉस्पिटल सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि मरीज को कोविड हुआ था साथ ही उसे निमोनिया की भी शिकायत थी. मरीज कि हालत काफी गंभीर थी, मरीज को लीवर में इन्फेक्शन और क्लॉट्स थे जिसके बाद उसे 75 दिनों तक ऑक्सीजन के सहारे रखना पड़ा. मरीज लगभग 4.5 महीना ICU में रहा, साथ ही हॉस्पिटल में उसे अलग से कमरा दिया गया था. 

बताते चलें कि मरीज को 28 अप्रैल को मैक्स हॉस्पिटल (Max Hospital) में भर्ती किया गया था और करीब 4.5 महीने अस्पताल में इलाज के बाद उसे 6 सितंबर को डिस्चार्ज किया गया है.

इस मामले पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा है. कांग्रेस नेता ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए एक रेगुलेटर नियुक्त किया जाना चाहिए. स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में, तिवारी ने लिखा, ‘मैं आपसे तुरंत स्पष्टीकरण मांगूंगा कि अस्पताल ने एक मरीज से इतनी अधिक राशि क्यों और कैसे ली, चाहे वह कितना भी अस्वस्थ हो या ना हो.’ उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को तुरंत एक रेगुलेटर नियुक्त करने के लिए एक विधेयक लाना चाहिए. (जी न्यूज़)

  • Related Posts

    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें
    बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *