दुर्ग निगम प्रशासन ने की डेंगू से लड़ने की तैयारियां शुरू शहर में डेंगू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निगरानी के लिए निगमायुक्त ने की टीम गठित:

शेयर करें

दुर्ग।नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल और निगमायुक्त हरेश मंडावी ने शहर में बढ़ते डेंगू प्रकरण को ध्यान में रखते हुए अधिकारी और कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है. इसके लिए आयुक्त ने नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके तहत शहर के सभी 60 वार्डो के क्षेत्रों में डेंगू से बचाव की तैयरियां शुरू कर दी गई हैं. डेंगू से निपटने के लिए जलभराव वाले क्षेत्रों में दवा का छिड़काव, टेमिफाॅस की दवा का वितरण और फॉगिंग का काम शुरू कर दिया गया है. शहर वासियों को लगातार इसके लिए जागरूक किया जा रहा है. उन्हें अपने घरों या आसपास के इलाकों में कहीं भी पानी न जमा करने की हिदायत दी जा रही है. निगम प्रशासन पहले ही पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. इसके अंतर्गत एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।

डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है. ये मादा मच्छर साफ और स्थिर पानी में तेजी से बढ़ती है.जैसे टायरों में भरे पानी में, कूलर या डब्बों में भरे पानी में ये मच्छर बढ़ते हैं. डेंगू चार प्रकार के वायरस से फैलता है।
दुर्ग निगम प्रशासन ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने शुरू की तैयारी, निगरानी के लिए टीम गठित किया गया है।

  • Related Posts

    नुआखाई हमारी कृषि संस्कृति, अन्नदाता के परिश्रम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व : मुख्यमंत्री
    • October 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के केंद्र में…

    और पढ़ें
    33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन से 16 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत
    • October 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर विद्युत सुविधाएं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *