न.पं. धमधा में 3.47 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन

शेयर करें

  • 1.85 करोड़ से बनेगा इंग्लिश मीडियम स्कूल

धमधा। भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस अवसर पर नगर पंचायत धमधा में 3.47 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन छत्तीसगढ़ के कृषि जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने की भूमि पूजन के कार्यों में 1.85 करोड़ की लागत से स्वीकृति स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए नये भवन,नगर के उन्मुक्त खेल मैदान में इनडोर स्टेडियम 40 लाख, वार्ड क्रमांक 1 स्थित दानी नैय्या तालाब में मुक्तिधाम में अतिरिक्त कार्य 30लाख,वार्ड क्रमांक 4 स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के पास नये गार्डन निर्माण 17 लाख, 14 वे वित्त आयोग की राशि से विभिन्न वार्डों में सी.सी. रोड नाली निर्माण 67.22 लाख,वार्ड क्रमांक 1 स्थित पुराने गार्डन में बाउंड्री वाल 05 लाख तथा वार्ड क्रमांक 12 स्थित बालवाड़ी भवन की मरम्मत कार्य 2.30 लाख शामिल है।

Advertisements
KWBD

स्वागत भाषण देते हुए जिला कांग्रेस के महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि पहले 5 वर्षों के अध्यक्षीय कार्यकाल में मुश्किल से 5 से 7 करोड़ नगर पंचायत को मिलती थी लेकिन मा.मंत्री रविंद्र चौबे के आशीर्वाद से अभी नगर पंचायत का कार्यकाल 2 वर्ष भी नहीं बीते और 10 करोड़ की राशि धमधा नगर पंचायत को स्वीकृति मिल चुकी है, इसके अलावा नगर पंचायत में सिंचाई विभाग से नहर नाली मंडी बोर्ड से 11 करोड़ की लागत से थोक सब्जी मंडी,स्वास्थ्य सुविधा हेतु नया हॉस्पिटल व शिक्षा विभाग से नये कालेज भवन का निर्माण मा.मंत्री चौबे के द्वारा करवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि क्षेत्र सहित नगर के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत हो रहे हैं यह धमधा के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत धमधा अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने भी करोड़ो की सौगात देने पर मंत्री चौबे का आभार व्यक्त किया और कहा कि पूरे 15 वार्डों में विकास की गति को तेज की जावेगी।उन्होंने इंग्लिश मीडियम स्कूल में बाउंड्री वाल टाइल्स गार्डन व पार्किंग के लिए 50लाख की मांग की।

इस अवसर पर मंत्री चौबे ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आयी है हर वर्ग के लिए कार्य किए जा रहे हैं कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ के किसानों के जेब में भी पैसे हैं धान को 2500 क्विंटल में खरीदा जा रहा है इस वर्ष एक करोड़ मैट्रिक टन धान की खरीदी की जावेगी अगर प्रदेश में अन्नदाता खुश हैं तो प्रदेश का हर वर्ग खुश है किसान के लिए नहरों से पानी,उनके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा,उनके लिए बेहतर सड़कें और फसल का वाजिब दाम किसान को इससे ज्यादा क्या चाहिए वह अपने मेहनत से फसल का उत्पादन कर लेते हैं उन्होंने कहा कि जब धमधा नगर में करोड़ों के काम स्वीकृत होते हैं तो वह सिर्फ धमधा नगर के लिए लिए नहीं होता आसपास के 50 गांव की जनता लाभान्वित होते हैं उन्होंने कहा कि आपने चुनाव में मुझे खूब दिया है नगर सहित क्षेत्र के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जावेगी भूपेश सरकार किसानों गरीबों की सरकार है।


कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा,जिला पंचायत सभापति शमशीर कुरैशी,बीज निगम सदस्य जालम पटेल,उपाध्यक्ष अशोक कसार,पार्षदगण हिम्मत ढीमर,देवनाथ सोनकर,सुमंत ताम्रकार,परमेश्वर साहू,सोनल अग्रवाल,सरिता यादव,एल्डरमैन दुखवा पटेल,भूषण सोनी,नंद निर्मलकर,मछुआ बोर्ड के सदस्य विजय ढीमर,मधुसूदन राणा रामेश्वर साहू,छत्तर सिंह,प्रहलाद यादव,जितेंद्र वर्मा,हरक साहू,छत्रपाल चंदेल,ठाकुर राम साहू,रजत नायक,अरुण साहू,सुरेंद्र यादव,संदीप गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *