मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

शेयर करें

रायपुरमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनप्रिय राजनेता स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

Advertisements
KWBD

मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महन्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री महन्त के आदर्शों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध हैं। उनके बताये जनकल्याण के मार्ग पर चलकर प्रदेश में विकास को नये आयाम देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *