विधायक आशीष छाबड़ा ने सड़क निर्माण के लिए 79.63 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की

शेयर करें

विधायक आशीष छाबड़ा के प्रयासों ने मार्ग निर्माण हेतु 79.63 करोड़ रुपये

बेमेतरा।बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा के अथक प्रयासो से त हो कि बेमेतरा शहर जहां अटल विहार कालोनी तो पूर्व सरकार द्वारा बसाया गया किंतु कालोनी हेतु सड़क मार्ग नही होने से कालोनी वासियों को वर्षा ऋतु में भारी समस्याओ का सामना करना पड़ता था,जिससे अब छुटकारा मिल सकेगा इसी तरह ग्राम सण्डी में सिद्धि माता मंदिर पहुँच मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने से मंदिर आने वाले लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल सकेगी इसी क्रम में सरदा-अतरगढ़ी-बुढाजौग-रांका तक सड़क निर्माण की स्वीकृति जो इन ग्राम वासियो की दशकों से चली आ रही मांग भी इसे भी विधायक आशीष छाबड़ा ने विशेष पहल करके स्वीकृति दिलाई है ।बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा के प्रयासो से बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र को 79.63 करोड़ रुपये के विभिन्न बहुप्रतीक्षित मार्गो के निर्माण को स्वीकृति प्रदान हुई है ये स्वीकृति छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट काप्रोरेशन लिमिटेड की ओर से किया गया है जिसमे- 10 निर्माण कार्य –
◆जिला दुर्ग के विधायक बेमेतरा अन्तर्गत मोहरेंगा-खजरी-बिरोदा मार्ग लंबाई 5.25 कि.मी.पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य लागत राशि -742.78 लाख,
◆जिला बेमेतरा के रचकुड़ी-भीमपुरी-उघरा मार्ग लम्बाई 5.00 कि.मी.निर्माण कार्य लागत राशि -563.27 लाख
◆जिला बेमेतरा के सिघौरी मुक्तिधाम से कंतेली लिंक मार्ग लंबाई 3.30 कि.मी. निर्माण कार्य लागत राशि 650.30 लाख
◆जिला बेमेतरा कर अटल बिहार योजना बेमेतरा पहुँच मार्ग लंबाई 1.62 कि.मी.निर्माण कार्य लागत राशि 296.87 लाख,
◆जिला बेमेतरा के अमोरा से मटका मार्ग लंबाई 4.02 कि.मी. निर्माण कार्य लागत राशि 435.21 लाख,
◆जिला बेमेतरा के बाबामोहतरा से पिपरभठ्ठा मार्ग लम्बाई 1.65 कि.मी. निर्माण कार्य लागत राशि 254.14 लाख,
◆जिला बेमेतरा के संण्डी से सिद्धि माता मंदिर पहुँच मार्ग लंबाई 6.25 कि.मी.का चौड़ीकरण एव मजबूतीकरण कार्य 17 नग पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य लागत राशि 1136.15 लाख,
◆जिला बेमेतरा के ढाबा-कुम्हि-देवसरा-खुड़मुड़ी मार्ग लम्बाई 8.00 कि.मी का निर्माण कार्य लागत राशि 680.68 लाख,
◆जिला बेमेतरा के सरदा-अतरगढ़ी-बुढाजौग-रांका मार्ग लम्बाई 10.00 कि.मी.उन्नयन एव निर्माण कार्य लागत राशि 2831.98 लाख,
◆जिला बेमेतरा के तेंदुभाठा से मोहतरा मोहतरा मार्ग लम्बाई 3.20 कि.मी. निर्माण कार्य लागत राशि 371.89 लाख की सड़कें कुल 79.63 करोड़ रुपये की बनेगी ।
इन मार्गो की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने पर विधायक आशीष छाबड़ा ने प्रदेश के मुख्मंत्री भूपेश बघेल और लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है

  • Related Posts

    छतीसगढ़ निषाद (केवट) समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त हुए बोधी राम निषाद जिला निषाद समाज बेमेतरा ने किया सम्मान
    • January 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंबेमेतरा // छतीसगढ़ निषाद (केवट) समाज का प्रांतीय निर्वाचन 28 दिसंबर 2025 को सम्पन्न छतीसगढ़ के संभाग केंद्र रायपुर (रायपुरा), दुर्ग (कोहका), बस्तर (जगदलपुर), बिलासपुर – सरगुजा (बिलासपुर) मे…

    और पढ़ें
    संत कबीरदास की वाणी और संदेश में सर्व समाज की सार्थकता निहित : उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा
    • December 23, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंबेमेतरा // बेमेतरा के ग्राम पंचायत लोलेसरा में आयोजित संत कबीर समागम के तीसरे दिन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *