महापौर ने स्वयं खड़े होकर करवाई नाली की सफाई,जिसमे बड़ी मात्रा में सब्जी विक्रेता द्वारा फेके गए सड़े गले सब्जियां और अपशिस्ट पदार्थ निकला गया

शेयर करें

दुर्ग । नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया,उपअभियंता पंकज साहू कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा,आयुष शर्मा एवं अन्य के साथ शीतला सब्जी बाजार पहुँचकर सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात कर उनकी समस्यों से अवगत हुए।व्यपारियो ने बताया कि सिविल लाइन माँ शीतला सब्जी बाजार मार्केट में बारिश होने के कारण पानी अंदर भर जाता है,जल भराव की स्थिति बानी रहती है।इसके कारण ग्राहक और सब्जी विक्रेता परेशान रहते है। महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा उनकी समस्याओं को देखते हुए प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेन्द्र समैया को समस्यों का हल निकलकर निराकरण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisements
KWBD

महापौर ने कहा तेज बारिश होने के कारण जल भराव की शिकायत मिलने पर आज जायजा लेने पहुँचे है,स्वयं खड़े होकर नालियों की साफ सफाई करवाया गया,निरन्तर नालियों की साफ सफाई करने के लिए अधिकारी को निर्देश दिए साथ ही सब्जी बाजार के अंदर कंक्रीड कार्य करवाने के लिए जल्द प्रस्ताव बनाकर कार्य को शुरू करने के लिए कहा, उन्होंने कहा ऐसी अच्छी व्यवस्था बनाकर कार्य करवाए की बारिश होने पर सब्जी बाजार के अंदर पानी न भरे,महापौर ने सब्जी विक्रेताओं से अपील कर कहा सब्जी नाली के अंदर न डाले,नाली जाम की स्थिति बानी हुई है,खराब सब्जियों को निगम के कचरा गाड़ी में डाले।

  • Related Posts

    श्रम विभाग द्वारा निष्क्रिय निर्माण श्रमिक पंजीयनों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल पुनः खुला
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ऐसे निर्माण श्रमिक…

    और पढ़ें
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जिला दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *