लीडरशिप एक ऐसा गुण हैं कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में काम आता है : नीता लोधी

शेयर करें

भिलाई। लीडरशिप की भावना ऐसी हो जिसमें हमें किसी की मदद करनी है तो हमारे इस काम से चार लोग आगे आते हैं और वे भी सेवा भाव से दूसरे की मदद करते हैं l हमारी ईमानदारी के साथ नियत साफ होनी चाहिए और लक्ष्य निर्धारित होना चाहिएl लीडरशिप एक ऐसा गुण हैं जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में चाहे वह पढ़ाई , व्यवसाय, राजनीति, नौकरी या समाजिक क्षेत्र हो वह सभी जगह काम आता है l अपने जीवन में अनुशासन समय की पाबंदी, विनम्रता, इमानदारी, धैर्यता के साथ प्लानिंग कर अपने क्षेत्र में आगे बढ़े l लीडरशिप का जो गुण आपने इस शिविर में जो सीखे हैं उसे अपने जीवन में उतारे और दूसरों को भी सिखाए और उनका हौसला बढ़ाते रहें l


उक्त उदगार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग द्वारा बी.एस.पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 8 भिलाई में पांच दिवसीय टोली नायक प्रशिक्षण शिविर के महाज्वाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से राज्य मंत्री नीता लोधी ने बच्चों के मध्य रखी l इस कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एन.के जैन बी.एस.पी, आर.जे. राजू सहायक महाप्रबंधक शिक्षा विभाग, सुनीता बोहरा उपाध्यक्ष उपस्थित थे l


महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए अतिथियों का स्वागत स्काउटिंग परंपरा के अनुसार स्कार्फ, वागल और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया l गाइड द्वारा उनके सम्मान में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया l अध्यक्षता कर रहे जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर ने बी.एस.पी. प्रबंधन को इस शिविर में भरपूर सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि किसी भी काम को करने के लिए लीडर की आवश्यकता होती है l टोली नायक प्रशिक्षण शिविर में बच्चों में लीडरशिप के गुण आ गए हैं जो उनके जीवन भर काम आएगा l भारत स्काउट्स एवं गाइड्स अनुशासन के साथ साथ सेवा करना भी सिखाता है l


शिविर संचालक तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड देविका रानी वर्मा ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया l कुमारी प्रिया नंदी और लवनीत कुमार ने शिविर का अपना अनुभव साझा किया l इस कार्यक्रम में स्काउट गाइड द्वारा पंथी, राउत नाचा, कर्मा और सुआ नृत्य कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित कियाl


कार्यक्रम में ब्लॉक सचिव बी. डी.वैष्णव, देवेंद्र देवांगन, अमिता हरमुख, आनंदराम बघेल, शिविर संयोजक हेतराम ध्रुव, शिविर संयोजिका सरस्वती गिरिया, होरी लाल चतुर्वेदी, कीर्ति लता देशमुख, श्रीमती माया पेठकर हेमा चंद्रवंशी, सत्यनारायण साहू, जिला संगठन आयुक्त अवधेश विश्वकर्मा, रोवर दीपांशु, सचिन, योगेंद्र, हरीश, ए. अमृतराव, रेंजर कुमारी पूजा, कुमारी अनामिका सहित बड़ी संख्या में पालक गण उपस्थित थे l

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *