लापरवाही भारी पड़ेगी: बिना मास्क लगाए कर रहे थे दुकानदारी, निगम ने 38 लोगो से 3400 रुपए वसूला जुर्माना

शेयर करें

दुर्ग। नगर निगम,आयुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर तिसरी लहर की आशंका को लिखते हुए निगम स्वस्थ्य विभाग और बाजार विभाग अलर्ट।स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में आज मार्केट क्षेत्र दुकानदारो पर जिसकी निगरानी के लिए निकली टीम लगातार जुर्माना कर रही है।मंगलवार को भी निगम की टीम मानिटरिंग के लिए बाजार क्षेत्र में निकली। जहां बगैर मास्क दुकानदारी कर रहे, चंडी चौक,महिला समृद्धि बाजार,उताई टेम्पो स्टेण्ड,धमधा रोड के अलावा अन्य जगहों के दुकानदार,ठेले फल वालो और बिना मास्क के घूमने वाले 38 लोगो से 3400 रुपए का जुर्माना वसूला गया।इसके अलावा आगे ऐसी लापरवाही नहीं बरतने की समझाइश भी दी गई।इस मौके पर स्वच्छता,स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, मेनसिंग मंडावी,राजेन्द्र सर्र्ट,राजू सिंह,सुरेश भारती, ईश्वर वर्मा,भुवन दास साहू,रामलाल भट्ट,कपीश गोइर, समेत टीम ने शहर के दूसरे वार्डों में भी टीम ने दुकानदारों व बिना मास्क दुपहिया में घूम रहे आम लोगों को कोरोना को लेकर जारी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि पूरे शहर में प्रोटोकॉल के पालन की मानिटरिंग के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है, जो रोजाना इन हिस्सों में पहुंचकर निरीक्षण करेगी। लापरवाही बरतने वालों पर जुर्माना कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि बगैर मास्क सामान खरीदने वाले लोगों को भी सामान न देंवे।बिना मास्क लगाए लोगो और दुकानदारो पर कार्रवाही लगातर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग: 12 पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी, ऑनलाइन दावा-आपत्ति 24 सितंबर तक आमंत्रित
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), दुर्ग के अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 12 पदों के लिए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी…

    और पढ़ें
    रवि निगम को किया जिला बदर, एक वर्ष तक दुर्ग सहित 06 जिलों की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग द्वारा जिला बदर प्रकरण क्रमांक 01/2026 में सुनवाई एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत रवि निगम के विरुद्ध एक वर्ष के लिए जिला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *