इंदिरा मार्केट को व्यवस्थित कर काया कल्प करने आयुक्त ने टीएल में दिया निर्देश:

शेयर करें

दुर्ग। निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा आज दिनांक 20 सितंबर को डाटा सेंटर में विभागीय अधिकारियों के साथ टीएल एवं पीजीएन,निदान1100 जनषिकायत, आदि आवेदनों का विभागवार समीक्षा किया गया। बाजार विभाग के नोडल अधिकारी एवं भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी को मार्केट क्षेत्रों में दुकान के सामने में सामान फैलाकर व्यवसाय करने वालों पर कार्यवाही तेज करने के निर्देश दियें, आयुक्त ने कहा कि समान फैलाकर व्यवसाय करने से आवागमन बाधित हो रहा है।

Advertisements
KWBD

नये क्षेत्रों में चबुतरा एवं गुमटी लगाकर शासकीय भूमि एवं रोड क्षेत्र पर कब्जा करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करें,इस हेतु मेरे द्वारा भवनशाखा के क्षेत्रिय अभियंता गिरीश दिवान एवं विनोद मांझी को भी सलंग्न करने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होने इंदिरा मार्केट को व्यवस्थित करने अधिकारियों को दिये गये निर्देश कि समीक्षा की एवं 15 दिवस के भीतर कार्ययोजना पर अमल करने का निर्देश दिये।

आयुक्त ने इंदिरा मार्केट में साफ सफाई के लिए प्रतिदिन पार्किग एवं फूल माला लाईन के पास कचरा गाड़ी रात्री 10 बजे तक रखने हेतु स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को निर्देशित किये। ताकि रात में व्यवसायी द्वारा संग्रहण किये गये कचरे को कचरा गाड़ी द्वारा लिया जा सके।

  • Related Posts

    श्रम विभाग द्वारा निष्क्रिय निर्माण श्रमिक पंजीयनों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल पुनः खुला
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ऐसे निर्माण श्रमिक…

    और पढ़ें
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जिला दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *