हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित

शेयर करें

मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2021 का परिणाम ऑनलाईन घोषित किया।
घोषित परीक्षाफल 97.43 प्रतिशत रहा। इसमें उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 98.06 और बालकों का प्रतिशत 96.69 है। इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वय विकास उपाध्याय  द्वारिकाधीश यादव, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, मण्डल के सचिव प्रोफेसरव्ही.के.गोयल, मण्डल के सदस्य और अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में पंजीकृत 2 लाख 89 हजार 023 परीक्षार्थियों में से 2 लाख 86 हजार 850 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 2 हजार 402 छात्रों के परिणाम अपात्र होने के कारण निरस्त किए गए और 341 छात्रों के परिणाम बाद में घोषित किए जाऐंगे। आज घोषित 2 लाख 84 हजार 107 छात्रों के परिणाम में से एक लाख 30 हजार 561 बालक और एक लाख 53 हजार 546 बालिकाएं है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2 लाख 76 हजार 817 है, जो घोषित परीक्षाफल का 97.43 प्रतिशत है। 


  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री श्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *