E-Rupee: कल से आपको मिलेगा डिजिटल पेमेंट करने के लिए नया प्लेटफॉर्म, PM मोदी करेंगे शुरुआत

शेयर करें

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर डिजिटल पेमेंट के लिए कई प्लेटफॉर्म शुरू हुए थे। सरकारी के अलावा इनमें निजी कंपनियों की भी भागीदारी है। अब मोदी सरकार एक नया डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म लाने जा रही है। इसका उद्घाटन सोमवार को होगा। जानकारी के मुताबिक इस डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म का नाम ‘ई-रुपी’ रखा गया है। सोमवार को पीएम मोदी इस प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

इसके जरिए हर तरह का पेमेंट ऑनलाइन किया जा सकेगा। इसका इंटरफेस आम लोगों के लिए काफी सरल भी रखा गया है। ताकि कम पढ़े लिखे लोग भी इसके जरिए पेमेंट कर सकें।

मोदी सरकार का इरादा देश में डिजिटल यानी कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने का है। सरकार चाहती है कि अगले साल तक करीब 25 लाख करोड़ का लेन-देने कैशलेस हो। साल 2019 तक कैशलेस पेमेंट में काफी तेजी आई थी। उस साल करीब 10 लाख करोड़ का लेन-देन कैशलेस किया गया था। फिर कोरोना की लहर आने के बाद लोगों ने कामकाज के लिए कैश निकालना शुरू कर दिया और कैशलेस पेमेंट घट गए। अब सरकार का इरादा इसे फिर बढ़ावा देने का है।

सरकार इस योजना के तहत निजी पेमेंट गेटवे को प्रमोट करने और इन्हें चलाने वाली कंपनियों को कई तरह की छूट देने पर भी विचार कर रही है। इस तरह की योजना जल्दी लाई जा सकती है। फिलहाल सरकार का भीम एप है और यह बेहतरीन डिजिटल पेमेंट गेटवे का काम करता है। इसी तरह के और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म लाने का इरादा सरकार का है। ताकि बेंकों में चेक या एटीएम के जरिए लोग लेन-देन कम करें। डिजिटल पेमेंट से रकम कौन किसे दे रहा है, इसकी भी जानकारी सरकार को रहेगी। ऐसे में कालाधन पर रोक लगाने के मोदी सरकार के इरादे को भी यह सपोर्ट करता है। (news room post sabhar)

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *