धर्मान्तरित हो चुके सुपेला के 40 लोगों का हिंदू धर्म में पुनः घरवापसी

शेयर करें

भिलाई। विश्व हिंदू परिषद बजरंगदलजिला भिलाई द्वारा कल फरीद नगर सुपेला डेरा मोहल्ले में बीते दिनों धर्मान्तरित हो चुके लोगों को ‘जिला संयोजक रवि निगम’ के नेतृत्व में पुनः हिंदूधर्म मेंघरवापसी कराया गया ,
कुछ दिनों पूर्व फरीद नगर सुपेला डेरा मोहल्ले में कुछ ईसाई पादरी एवं मिशनरियों द्वारा वहां आदिवासी समाज के भोले – भाले लोगों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काकर एवं अन्य प्रकार के प्रलोभन तथा बरगलाकर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य चल रहा था, जिसे बजरंग_दल के द्वारा कड़े विरोध के साथ बंद कराया गया । एवं पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है जिसमें कार्यवाही की प्रक्रिया अभी चल रही है।


इसी दौरान डेरा मोहल्ले आदिवासी समाज के कुछ लोगों द्वारा यह सूचना मिली कि धर्म परिवर्तन किए हुए लोगों को अपनी गलती का एहसास हो गया है वह पुनः अपने मूल हिंदू धर्म को मानना चाहते है , एवं अपनी इच्छा से हिंदू धर्म में वापसी करना चाहते हैं , चूंकि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हिंदूवादी संगठन होने के नाते इस धार्मिक कार्य हेतु बाध्य है , अतः आज पूरे विधि विधान से पूजा – अर्चना , हवन, गंगा जल एवं श्रीफल हनुमान, चालीसा देकर 40 लोगों का पूर्ण रूप से हिंदू धर्म में घर वापसी किया गया ।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत संयोजक रतन यादव ,RSS प्रांत सद्भावना प्रमुख कौशलेंद्र प्रताप, प्रांत अध्यक्ष रामचरण कोराम , गौ पुत्र उमेश बिसेन , धर्म जागरण समन्वय प्रांत संयोजिका ज्योति शर्मा , जिला संयोजक रवि निगम , विभाग मंत्री अनिल सिंह गुर्जर , जिला सह मंत्री कमल साव , जिला सुरक्षा प्रमुख संजीव चौबे , बजरंग दल बस्तर से विजय जैन , देवेश श्रीवास्तव , सुरेश तिवारी, विमल पटेल , संजय सिंह राठौर , प्रखंड उपाध्यक्ष विक्रम, प्रखंड मंत्री अनिल बेहरा ,देवाशीष घोष , खब्बू पंडा इत्यादि बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • October 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंखैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर // छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककलाओं जैसे पंडवानी, पंथी, राउत नाचा, सुवा नृत्य, कर्मा और बस्तर की…

    और पढ़ें
    दुर्ग और बस्तर क्लस्टर के लिए भिलाई स्टील प्लांट एवं एनएमडीसी लिमिटेड बने उद्योग भागीदार, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू संपन्न
    • October 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल से सशक्त बनाना राज्य सरकार की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *