साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत थाना उतई पुलिस द्वारा सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र उतई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर जागृति अभियान” लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना उतई पुलिस टीम द्वारा सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र उतई (CISF RTC UTAI) में पहुंचकर लगभग 1000 ट्रेनी जवानों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, KYC अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी, बैंकिंग फ्रॉड एवं UPI फ्रॉड सहित सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग एवं साइबर ब्लैकमेलिंग के संबंध में जानकारी देते हुए सावधानी बरतने के उपाय बताए गए।

उपस्थित जवानों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को समझाइश दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, CVV, PIN, UPI PIN, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत दस्तावेज साझा नहीं करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने तथा अज्ञात मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने से बचें।

साइबर ठगी होने की स्थिति में बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा संबंधित बैंक को तत्काल सूचना देने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल के साथ नई आजीविका की राह भी खोल रही है। रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली निवासी 75…

    और पढ़ें
    नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद स्कूलों में घंटियां बजने लगी हैं, जो इस शिक्षक दिवस पर बस्तर और…

    और पढ़ें