Corona Vaccine: कार्यभार संभालते ही एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री, देश में विदेशी वैक्सीन को लेकर आई अच्छी खबर

शेयर करें

दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभालते ही देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एक्शन में नज़र आ रहे हैं। देश में बढ़ते कोरोना के संक्रमण और वैक्सीन की किल्लत को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि देश में अब विदेशी कोरोना की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। जी हां, फाइजर और मॉर्डना जैसी अमेरिकी वैक्सीन का लाभ अब भारतवासी भी उठा पाएंगे। बता दें कि पहले इन वैक्सीन को भारत में निर्यात पर रोक थी, लेकिन अब इसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंजूरी दे दी।बता दें कि देश में बढ़ते कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में देश को वैक्सीन की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि देश में कोविशील्ड, कोवैक्सीन जैसी वैक्सीन का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि देश में अभी इसकी पर्याप्त मात्रा उपल्ब्ध नहीं है। ऐसे में मॉडर्ना और फाइजर जैसी वैक्सीन को मंजूरी मिलना देश के लिए बड़ी खुशखबरी है।अमेरिकी प्रयोगशालाओं में बनी मॉडर्ना वैक्सीन कोरोना के खिलाफ जंग में रामबाण इलाज माना जा रहा है। बताया गया है कि यह वैक्सीन कोरोना की रोकथाम के लिए 90 फीसदी तक कारगर है। वैक्सीन को लेकर की गई स्टडीज के मुताबिक, फाइजर और मॉडर्ना की सिंगल डोज वैक्सीन संक्रमण के रोकथाम में 80 फीसदी असरदार है। यह आंकड़ा दूसरी डोज के दो हफ्ते बाद बढ़कर 90 फीसदी हो जाने की बात कही गई है। हेल्थकेयर वर्कर को वैक्सीनेट करने बाद किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि मॉडर्ना का टीका डेल्टा वेरिएंट और वर्तमान में फैल रहे कोरोना के अन्य वेरिएंट को खिलाफ आशाजनक सुरक्षा प्रदान करने में कारगर है।अमेरिका ने कोरोना से निपटने के लिए मॉडर्ना और फाइजर वैक्सीन का निर्माण किया है। जिसे वह दुनिया के अन्य देशों को देने की घोषणा पहले ही कर चुका है। लेकिन अब भारत को भी इस वैक्सीन का फायदा मिल पाएगा। हालांकि पहले भारत के लिए इस वैक्सीन पर रोक थी, लेकिन माना जा रहा है कि यह पीएम मोदी और जो बाइडेन के अच्छे रिश्ते और दोस्ती का ही परिणाम है कि अब देशवासी भी मॉडर्ना और फाइजर जैसी वैक्सीन का फायदा उठा पाएंगे।(साभार news room post)

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *