मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में उद्योग मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

Advertisements
KWBD

मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हें अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित पदों पर पदोन्नत्ति संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वय विक्रम मंडावी तथा संतराम नेताम उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीगसढ़ अनुसूचित जनजाति शाकसीय सेवक विकास संघ के प्रांताध्यक्ष आर.एन. ध्रुव तथा अन्य पदाधिकारी सर्वश्री मोहनलाल कोमरे, जयसिंह राज, जयपाल सिंह ठाकुर, एन.आर. चन्द्रवंशी और मनहरण चन्द्रवंशी भी शामिल थे।

  • Related Posts

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में बुधवार को इस पावन पर्व की यही…

    और पढ़ें
    पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित ग्राम अकलतरी की जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *