भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा को सजग एवं जागरूक रहना होगा: जांगड़े

शेयर करें

दुर्ग।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला दुर्ग की जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यरूप से भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति वेदराम जांगड़े, भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मारकंडे, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे आदि उपस्थित थे।मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वेदराम जांगड़े ने कहा अनुसूचित जाति में अमूलचूल परिवर्तन देखना चाहता हूं। हमारा सिर्फ सिर्फ व सिर्फ मकसद शेड्यूल्ड कास्ट से वोट मांगना नहीं है।हमारा सम्पूर्ण मकसद अनुसूचित जाति के दुःख सुख में भागीदार होना है। समाज के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलना है। शेड्यूल्ड कास्ट में अपनी पार्टी व मोर्चा के प्रति विश्वास पैदा करना है। हर एक ब्यक्ती ,हर एक जाति बिरादरी के लोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है और सबको साथ लेकर चलना सबका विश्वास जीतना सब का दुख सुख में काम आना हमारा पहला उद्देश्य है। मैं समाज में परिवर्तन देखना चाहता हूं। समाज को एकजुट देखना चाहता हूं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा को सजग एवं जागरूक रहना होगा।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    श्रम विभाग द्वारा निष्क्रिय निर्माण श्रमिक पंजीयनों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल पुनः खुला
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ऐसे निर्माण श्रमिक…

    और पढ़ें
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जिला दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *