लापरवाही बिना मास्क लगाए 35 लोगो से 2500 रुपए का निगम ने किया जुर्माना

शेयर करें

दुर्गं । नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कोरोना फैलने से रोकने के लिए घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ दुर्गं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और निगमायुक्त हरेश मंडावी ने कार्रवाई करने के लिए शख्त निर्देश दिए हैं।

हेमंत नंदनवार के नेतृत्व में निगम स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता द्वारा शाम को स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ सार्वजनिक स्थान चंडी मंदिर चौक,मान होटल से इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र,नया बस स्टेण्ड समेत पर मास्क या अन्य तरीके से मुंह को कवर किए बिना निकलने वाले 35 व्यक्तियों पर 50-100 रुपए अर्थदंड की कुल 2 हज़ार 5 सौ रुपए कार्यवाही की गई। निगम की टीम ने लोगों की ज्यादा आवाजाही वाले क्षेत्र, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों सहित अन्य जगहों पर घूमकर किया। नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही की गई।इस कार्रवाही के मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक मैनसिंग मंडावी,जसवीर सिंह भुवाल,सुरेश भारती, राजेन्द्र सर्र्ट,राजू सिंह,मनोहर सिंदे समेत अन्य मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग: 12 पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी, ऑनलाइन दावा-आपत्ति 24 सितंबर तक आमंत्रित
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), दुर्ग के अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 12 पदों के लिए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी…

    और पढ़ें
    रवि निगम को किया जिला बदर, एक वर्ष तक दुर्ग सहित 06 जिलों की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग द्वारा जिला बदर प्रकरण क्रमांक 01/2026 में सुनवाई एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत रवि निगम के विरुद्ध एक वर्ष के लिए जिला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *