भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 6 हजार रूपए दिए जाने के सरकार के फैसले का धोबी समाज ने किया स्वागत

शेयर करें

रायपुर । छत्तीसगढ़ धोबी समाज की महापंचायत नातिन धोबिन दाई परिसर बोरियाखुर्द में हुई। महापंचायत में ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कल विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान की गई घोषणा को समाज ने अभूतपूर्व बताया। गौरतलब है कि इसके तहत राज्य के ग्रामीण अंचल के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि न्याय योजना के तहत प्रति वर्ष 6 हजार रूपए की आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की गई है।

Advertisements
KWBD

छत्तीसगढ़ धोबी समाज की महापंचायत का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया-मुंबई ने कहा छत्तीसगढ़ के बहुप्रतीक्षित मांग को छत्तीसगढ़ सरकार ने रजककार विकास बोर्ड के गठन की पहल कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा इस मांग को हम पूरे देश में बुलंद करेंगे और सभी राज्यों के अध्यक्ष को इस तरह की मांग करने तथा कार्य योजना तैयार करने के संबंध में निर्देशित करेंगे। समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी बरेठ, महासमुंद जिला पंचायत के सदस्य सीमा देवानंद निर्मलकर, समाज के प्रदेश महामंत्री चंद्रहास निर्मलकर, प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर सहित महापंचायत को सभी फिरके के लोगों ने संबोधित किया, जिसमें झेरिया, कनौजिया, देशहा, बुंदेला, कोराई, कोसरिय, बैसवारा आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा
    • July 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों को वैज्ञानिक खेती से जोड़ने की दिशा में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।…

    और पढ़ें
    परंपरागत धान के बदले उद्यानिकी को अपनाया, प्रति एकड़ उत्पादन 21 क्विंटल से बढ़कर हुआ 155 क्विंटल
    • May 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // ग्राफ्टेड बैंगन की खेती पारंपरिक विधि की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी है। इसमें दो अलग-अलग पौधों को जोड़कर एक नया पौधा तैयार किया जाता है, जिससे…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *