7 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, भिलाई निगम ने दी स-सम्मान विदाई

शेयर करें

भिलाई।भिलाई निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 07 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई के लेखराम वर्मा पिता रामलाल वर्मा कार्यालय अधीक्षक लेखा शाखा, दुबे सिंह सेन पिता मनबोध सिंह सेन सहायक मैकेनिक जोन 01 नेहरू नगर, सुर्दशन अग्रवाल पिता चन्द्रप्रकाश अग्रवाल सहायक राजस्व निरिक्षक जोन 01 नेहरू नगर, तखत राम निर्मलकर पिता सखनराम पम्प सहायक जोन 01 नेहरू नगर, श्री श्याम लाल पिता बाबूलाल चौकीदार जोन 01 नेहरू नगर, खिलावन सिंह पिता रामेश्वर चौकीदार जोन 02 वैशाली नगर, ओबलैया सफाई कामगार जोन 05 सेक्टर 06 के सेवानिवृत्त होने पर निगम ने विदाई दी। निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किए!

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी को कार्यालय में आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए। वहीं जनसंपर्क विभाग में कार्यरत रविंद्र देशपांडे के मृत्यु उपरांत उनको श्रद्धांजलि दी गई!

इस मौके पर शरद दुबे, संजय शर्मा, रामवृक्ष यादव, रामेश्वर चंद्राकर, कृष्णा देशमुख, शशि भूषण मोहंती, अजय शुक्ला, तुलसी देवांगन, रीता यादव, प्रियंका राव एवं अरुण सिंह सहित कर्मचारी संघ के सदस्य तथा निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।        

  • Related Posts

    आपातकाल में संविधान की हत्या हुई थी – रामजी भारती
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी रामजी भारती ने आपातकाल को भारतीय…

    और पढ़ें
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जिला भिलाई में जिला कार्यालय से लेकर 13 मंडलों एवं बूथ स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित
    • June 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा जिला कार्यालय सहित जिले के सभी 13 मंडलों एवं बूथ स्तर तक सामूहिक योग कार्यक्रम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *