भाजपा किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

शेयर करें

  • किसानों के हित में 6 बिंदुओं को लेकर किया प्रदर्शन

  • धमधा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशव्यापी तहसील स्तर पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा धमधा मंडल ने 15 सितंबर को 6 बिंदुओं पर राज्य सरकार से मांग करते हुए राज्यपाल अनुसुइया उइके के नाम से तहसीलदार धमधा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा भाजपा किसान मोर्चा का कहना है कि समृद्ध राष्ट्र खुशहाल किसान बनाने के लिए इन बिंदुओं पर अमल करना जरूरी है विगत कई वर्षों से राज्य सरकार के अकर्मण्यता के कारण प्रदेश के किसानों को बिजली से लेकर खाद व धान खरीदी के समय बारदाना व धान बेचने अन्य समस्याओं से जूझना पड़ता है वहीं बिजली की समस्या को अगर किसान देखें तो हाफ करने के नाम पर बिजली के दाम पर और भी कहीं अधिक बढ़ोतरी कर दी गई है जिसको देखते हुए 6 बिंदुओं में ज्ञापन सौंपा है।
  • जिसमें प्रदेश के अल्प बारिश वाले विकासखंड को जल्द सूखा घोषित करने,कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र अनुसार किसान को उनके 2 साल का बकाया बोनस प्रदान करने,अघोषित बिजली कटौती पूर्णता बंद हो और बड़ी हुई बिजली दर को वापस कम करने,स्थाई पंप कनेक्शन के लिए किसानों को दर बतर भटकना भी पड़ रहा है जिसको देखते हुए तत्काल अनुमति प्रदान करने,सोसायटीओं में खाद की कमी को जल्द पूरा करने व 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करने बारदाना की मात्रा पूर्ण रूप से सभी सोसायटी में उपलब्ध कराने को लेकर ज्ञापन दिया है।
  • जिसमे मुख्य रूप से दुर्ग जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू,दिलीप गुप्ता,अध्यक्ष मुंगेश वर्मा,दीपक चौहान,भाजयुमो अध्यक्ष उज्जवल ताम्रकार,लीलाधर वर्मा,महामंत्री डॉ.हर्ष साहू व सैकड़ो भाजपा किसान नेता मौजूद थे।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25…

    और पढ़ें
    स्व-सहायता समूह से 70 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू की मक्का खेती, घर से ही बिक रही उपज, बढ़ा परिवार की आय का आधार
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वयं सहायता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *