अवैध कब्जा हटाने पहले दी गई थी चेतावनी, नहीं मानने पर की गई कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई ,कब्जा होने से पानी निकासी में हो रही थी बाधा, निगम की टीम ने हटाया

शेयर करें

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है! इसी क्रम में जोन 01 नेहरू नगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने एकता द्वार हड्डी गोदाम के पास नाली के उपर रेम्प बनाने के कारण पानी निकासी में बाधक होने की शिकायत पर तोड़फोड़ की कार्यवाही करते हुए स्थल को कब्जा मुक्त कराया। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारी/कर्मचारियों को शामिल करते हुए विशेष दस्ता का गठन किया है जो ऐसे कार्य करने वालों पर नजर रखते हुए तथा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर रहे है। वार्ड 05 कृष्णा नगर में किए गए कार्यवाही के पूर्व कब्जा करने वाले ने लिखित में दिया था कि वे स्वयं से कब्जा हटा लेगा! परंतु मांगे गए मोहलत का समय बीत जाने के बाद भी नहीं हटाने पर नेहरू नगर जोन 01 आयुक्त मनीष गायकवाड़  के निर्देश पर पुलिस बल की उपस्थिति में तोड़फोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि जोन आयुक्त के निर्देश पर नाली पर अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई। वार्ड 05 कृष्णा नगर हड्डी गोदाम एकता द्वार के पास मोहम्मद फारूख का घर है, उन्होंने घर के सामने जो 50 मीटर नाली है उस पर कब्जा कर लिए थे, जिसके कारण बारिश का पानी निकासी नहीं होने से सड़कों पर बहने के कारण आने जाने वाले को परेशानी होती थी, जिसकी शिकायत मोहल्लेवासियों ने निगम से किया था, शिकायत पर आज जोन 01 के राजस्व विभाग की टीम तहसीलदार योगेन्द्र वर्मा, विशेष दस्ता के उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से तोड़फोड़ कर नाली को कब्जा मुक्त कराया!

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *