पुलिस अधीक्षक के निर्देश में शहर के रैनबसेरा, होटल एवं लाज में सघन जाँच अभियान जारी

शेयर करें

दुर्ग।पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अति.पुलिस अधीक्षक(शहर) संजय ध्रुव, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के निर्देशन में थाना कोतवाली प्रभारी राजेश बागड़े के नेतृत्व में आज रात्रिकालीन दुर्ग में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। शहर के होटल, लाज व रैनबसेरा में पुलिस ने चेकिंग की। दुर्ग पुलिस लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। चाहे वह कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से सुरक्षा के लिए लाकडाउन की स्थिति हो या अनलाक फेस की परिस्थितियां।दुर्ग पुलिस सतत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ मानवता का परिचय भी दे रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए होटल, लाज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व विभिन्न स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग करते हुए चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान पेट्रोलिंग टीम की बहुत अहम भूमिका नज़र आई जिसमे थाने के उपनिरीक्षक पवन देवांगन , प्रधान आरक्षक हरीश चौधरी , आरक्षक जि रवी , आरक्षक नासिर खान , आरक्षक सुशील प्रजापति की भूमिका नज़र आई ।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    श्रम विभाग द्वारा निष्क्रिय निर्माण श्रमिक पंजीयनों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल पुनः खुला
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ऐसे निर्माण श्रमिक…

    और पढ़ें
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जिला दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *