निरोस इस्पात उद्योग में 50 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न हुआ

शेयर करें

निरोस इस्पात उद्योग में 50 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न हुआ

निरोस इस्पात उद्योग में 50 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कम्पनी के डायरेक्टर मनोज गोयल के द्वारा कराया गया।

जिसमें प्रथम दिवस को सेफ्टी रन (4 किलोमीटर की दौड़) के रूप में मनाया गया ।

दूसरे दिन सुरक्षा अधिकारीयों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ऊंचाई में काम करने पर सुरक्षा उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करना बताया गया।

तीसरे दिन सुरक्षा अधिकारियों द्वारा फायर सुरक्षा की संपुर्ण जानकारी दी गई।

चौथे दिन हाथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया गया।

पांचवें दिन महिला दिवस को श्रीमती रिंकू मनोज गोयल ने उद्योग परिषद में कार्यरत महिलाओं को विशेष पुरस्कार द्वारा सम्मान देकर मनाया।

छठवें दिन ड्राइंग एंड सेफ्टी पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया तथा मुख्य अतिथि के रुप में हेल्थ एंड सेफ्टी डायरेक्टर के के द्विवेदी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और शिविर का आयोजन किया गया।

सातवें अंतिम दिन को सभी किए हुए आयोजन में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं बाकी सभी को सांत्वना पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया।
और साथ में बतलाया गया की सुरक्षा का हमारे दैनिक जीवन में भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ प्रयास विद्यालयों के 13 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में बनाई जगह रचा उत्कृष्टता का इतिहास
  • April 30, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित ‘प्रयास’ आवासीय विद्यालयों ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की…

और पढ़ें
जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द
  • April 30, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक में जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास को लेकर…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *