जामुल पुलिस को मिली बड़ी सफलता महिला के चिल्लाने से मोहल्ले वासी ने चोर को धर दबोचा

शेयर करें


जामुल पुलिस को मिली बड़ी सफल
ता महिला के चिल्लाने से मोहल्ले वासी ने चोर को धर दबोचा

जामुल ।। शनिवार को दोपहर करीबन_ 03.30 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि जामुल वार्ड क्र 4 दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली एक महिला के घर मे कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा लूट की नियत से घुसे थे । जिससे महिला डर से चिल्लाने लगी और आस पास के लोग उस एक व्यक्ति को पकड़ कर रखे थे। मोहल्ले द्वारा थाना में खबर कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुचकर अज्ञात व्यक्ति को पकड़ कर बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि उनका नाम आशीष तिवारी है तथा जामुल का रहने वाला चंद्रशेखर साहू उनका दोस्त है।

आशीष तिवारी जो कर्नाटक में रहता है जो अपने दोस्त ताराचंद राजभर व चंद्रकुमार साहू तीनो मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट करने की नीयत से षड्यंत्र रचकर प्रार्थीया चमेली वर्मा पति दिनेश कुमार वर्मा उम्र 55 साल निवासी वार्ड क्र 4 दुर्गा मन्दिर के पास जामुल के घर मे आशीष तिवारी एवं ताराचंद राजभर दोनों महिला के घर का दरवाजा खटखटाया जब महिला बाहर निकली तो पीने के लिए पानी मांगे महिला द्वारा पानी लेने के लिए अंदर गई तो आशीष तिवारी एवं ताराचंद राजभर दोनों पीछे पीछे घर अंदर चले गए तथा महिला को चाकू एवं पिस्टल टिका कर महिला के पहने हुए सोने का मंगल सूत्र , कान का टाप्स, एवं 3000 रुपये नगदी को लूट कर ले जा रहे थे। उसी दौरान महिला द्वारा चिल्लाने पर आस पास के रहने वाले आ गए तथा आरोपी आशीष तिवारी को पकड़ लिए थे। जिसे पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर पकड़ा । पूछताछ करने पर घटना स्वीकार किया तथा घटना स्थल से फरार आरोपी ताराचंद राजभर को पावर हाउस से पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 3 नग लोहे का चाकू , 01 नग लाइटर पिस्टल, 02 नग रेड ब्लेक स्प्रे, 02 नग रस्सी, 01 नग टेप, नगदी 3000 रुपये कुल जुमला 55,000 रुपये। आरोपीगणों को आज गिरफ्तार कर। जिसे न्यायिक रिमांड पर दुर्ग न्यायलय भेजा जाता है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में 1.12 लाख से अधिक वेंडर्स को मिला आर्थिक संबल
    • June 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर // कभी सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जियां बेचने वाले, चाय-नाश्ते की छोटी दुकान चलाने वाले या फिर फुटपाथ पर रोजी-रोटी कमाने वाले लाखों स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों) के…

    और पढ़ें
    रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
    • June 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हथकरघा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *