हेमचन्द्र विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

शेयर करें

दुर्ग -हेमचन्द्र दुर्ग विश्वविद्यालय में 72 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कुलपति डॉक्टर अरुणा पल्टा द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके पश्चात अमर शहीदों के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विशिष्ट अतिथि दुर्ग विश्वविद्यालय के सदस्य नीलमणी मढ़रिया को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। मढ़रिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान को सम्मान देते हुए 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है क्योंकि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान देश में लागू हुआ था। उसको बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन समय लगा था। कृषि पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत संरचनात्मक दृष्टि से गांवों का देश है और ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर लोग कृषि कार्य करते हैं इसीलिये भारत को कृषि प्रधान देश भी कहा जाता है एवं किसान देश की रीढ़ की हड्डी के समान है । इस कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ सी एल देवांगन, उप कुलसचिव कुलदीप सिंह, डीन प्रशांत श्रीवास्तव आदि एवं समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे

Related Posts

देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
  • April 18, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // कोरिया जिला के पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कोयला जब्त किया है।…

और पढ़ें
नई औद्योगिक नीति से उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया हुई सरल, पारदर्शी और समयबद्ध
  • April 18, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *