सड़क पर कचरा फेकने के कारण किराना दुकान संचालक पर स्वास्थ्य अधिकारी ने लगाया जुर्माना

शेयर करें

कचरो का ढेर एवं सफाई व्यवस्था ठीक नही होने पर दो सुपरवाईजरो का एक दिन एवं तीन दिन का फिर कटा वेतन:

Advertisements
KWBD

दुर्ग । दुर्ग निगम स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार ग्रहण करने के तुरन्त बाद नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान द्वारा वार्डो की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुट गये है । आज शंकर नाला निरीक्षण के दौरान नाले से लगे वार्ड क्रमांक 09, 10 एवं 05 की सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया ।

दुर्गा चौक शंकर नाला पुल के नीचे सफाई कामगारों द्वारा कचरा साफ करने के दौरान कचरा इक्ठ्ठा करने के बजाय नाले में ही बहाया जा रहा था । लापरवाही से सफाई कार्य करवाने के कारण वार्ड सुपरवाईजर विनोद पात्रे को नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटा गया । वार्ड क्रमांक 09 में भी निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कचरो का ढेर एवं नालियो में कचरा जाम पाया गया वही वार्ड सुपरवाईजर मुकेश डोंगरे द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन संबंधित कर्मचारियों से न कराकर अन्य कर्मचारियों से कराया जा रहा था जिससे उन कर्मचारियों द्वारा गीला एवं सुखा कचरा पृथकित कलेक्शन नही किया जा रहा था ।

जिससे स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान ने वार्ड सुपरवाईजर मुकेश डोंगरे को भी नोटिस जारी किया गया एवं सुपरवाईजर का तीन दिन का वेतन काटा जा रहा है । वार्ड भ्रमण के दौरान गिरधारी नगर नाले से लगे किराना स्टोर्स के संचालक द्वारा रोड पर कचरा फेकने के कारण स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान के निर्देश पर 500/- रूपये का जुर्माना लगाया गया । वार्ड निरीक्षण के दौरान पी.आई.यू.शेखर वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक मेंनसिंग मंडावी एवं सफाई दरोगा राजुसिंग राजपूत साथ थे।

  • Related Posts

    फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को सावधान रहने की अपील
    • August 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने खाद्य कारोबारियों को फर्जी वेबसाइटों और अधिक राशि वसूलने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग के संज्ञान में…

    और पढ़ें
    शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    • August 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले के भिलाई नगर स्थित जयंती स्टेडियम के समीप आयोजित शिव महापुराण कथा सुनने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने आम जनता के बीच बैठकर कथा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *