मुख्य कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर गांधी जी के तैलचित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें नमन किये

शेयर करें

दुर्ग ।नगर पालिक निगम, महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज प्रातः 9.30 बजे निगम मुख्य कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर गांधी जी के तैलचित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें नमन किये।

Advertisements
KWBD


इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों को गांधी जयंती की शुभकामनाए प्रेषित की। उन्होंने बताया कि बापू के जीवन संघर्ष ओर उनकी उपलब्धि देश और दुनियाॅ के लिए महत्वपूर्ण रहा है उन्होनें अपने जीवन में किसी उपनिवेशवाद, सम्प्रदायवाद, हिंसा, अन्याय, दमन से बाहर निकलना ही बापू के बताये मार्ग पर चलना होगा। उन्होनें बताया जब हम भौतिक विकास के अंधकार को हटाकर उजाला के बारे में सोचते हैं तब हमें एक ही रास्ता दिखाई देता है वह है गांधीवाद का मार्ग । उन्होनें कहा हमें एैसा छत्तीसगढ़ बनाना है जो आखिरी पंक्ति में रहने वाले व्यक्ति को भी इसका लाभ मिले। आप सभी की जिम्मेदारी है कि गांधी जी के सपना नवा छत्तीसगढ़ के गांव, मोहल्ला, गली तक यह बात पहुॅचे योजना पहॅुचे । आईये हम सब मिल कर बापू का सपना छततीसगढ़ का जतन करें। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास़्त्री जयंती के अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल, निगमायुक्त हरेश मंडावी,सभापति राजेश यादव, सहित एमआईसी प्रभारियों,पार्षदों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ,आयुक्त हरेश मंडावी सभापति राजेश यादव,अब्दुल गनी,दीपक साहू,हमीद खोखर,शंकर ठाकुर पार्षद सतीश देवांगन,कार्यपालन अभियंता आर.के पांडेय,प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, सहायक अभियंता आरके पालिया, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दिवान, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,मनोहर साहू,राजकमल बोरकर,बीरेन्द्र ठाकुर,विनोद मांझी,भीमराव,भारती ठाकुर,आसमा डहरिया,अर्पणा मिश्रा,अनिल सिंह,जसवीर सिंग भुवाल,शुभम गोईर,ईश्वर वर्मा सहित राजस्व विभाग, कर्मशाला शाखा,लोकर्म विभाग, लेखाशाखा, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण योजना एवं अन्य कृषि सांख्यिकी योजनाओं के संबंध में वार्षिक प्रशिक्षण आज पीडब्ल्यूडी सभागार में सभी अनुविभागीय अधिकारी, उप संचालक…

    और पढ़ें
    फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को सावधान रहने की अपील
    • August 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने खाद्य कारोबारियों को फर्जी वेबसाइटों और अधिक राशि वसूलने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग के संज्ञान में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *