कोविड-19 में मृतकों को 50 हजार रूपये अनुग्रह राशि के लिए निगम ने मंगाया आवेदन। चार स्थानों पर बनाया गया केंद्र

शेयर करें

कोविड – 19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को निर्धारित प्रारूप में करना होगा आवेदन:

दुर्ग ! नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्रांतर्गत कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनो व आश्रितो को शासन के निर्देशानुसार अनुदान सहायता राषि प्रदान की जावेगी । इस हेतु शासन द्वारा 50 हजार रूपये अनुदान सहायता राषि का प्रावधान है ।

योजना के क्रियान्वयन हेतु निगमायुक्त हरेश मंडावी के द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।निगमायुक्त ने कहा कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में निवासरत परिवार जिनकी कोविड-19 से मृत्यु हुई है, ऐसे व्यक्ति के पात्र परिवारों को अनुग्रह राशि 50 हजार रूपये भुगतान किया जाना है उनके लिए निगम द्वारा चार स्थानों पर केंद्र बनाकर आवेदन पत्र लिए जाएंगे । जिनमें नगर निगम दुर्ग मुख्य कार्यालय, बोरसी जोन कार्यालय, आदित्य नगर जोन कार्यालय के अलावा उरला आई.एच.एस.डी.पी. कॉलोनी में आवेदन पत्र लिए जाएंगे ।

आवेदकों को नगर निगम की ओर से मुद्रित आवेदन पत्र के साथ मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड पटवारी द्वारा जारी वारिसान प्रमाण पत्र, सहमति पत्र एवं बैंक खाता सहित संपूर्ण दस्तावेजों की स्व हस्ताक्षरित दस्तावेज संलग्न कराया जाना अनिवार्य होगा उक्त आवेदन प्रातः 10ः30 बजे से शाम 05ः30 बजे तक कार्यालयीन अवधि में लिए जाएंगे । अधिक जानकारी के लिए नगर निगम के दूरभाष क्रमांक 0788-2322148 में कार्यालयीन अवधि में संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें
    दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया
    • July 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर से अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प बरामद किया गया। वन विभाग की तत्परता और सर्प…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *