बेमेतरा में 96 लाख रूपए की लागत से सहकारी बैंक के नए भवन की घोषणा

शेयर करें

प्रदेश में सहकारी कानूनों का हुआ सरलीकरण: मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री शामिल हुए सेलूद में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेष बघेल आज दुर्ग जिले के सेलूद में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में बेमेतरा में सहकारी बैंक के नए भवन की घोषणा की। यह भवन 96 लाख की लागत से बनाया जाएगा। उन्होंने सहकारिता सम्मेलन में कहा कि सहकारिता कानून इतने क्लिष्ट होते थे कि आम जनता को समझ में नहीं आते थे जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती थी। हमने सरकार में आते ही इन कानूनों को सरल करने के लिए कहा ताकि आम जनता को भी यह आसानी से समझ में आएं और उनके लिए सहकारिता से लाभ उठाना आसान हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जिसने सहकारिता के महत्व को समझा यहां सोसाइटी के माध्यम से धान की खरीदी आरंभ हुई जिसके लिए वासुदेव चंद्राकर जैसे पुरखों का बहुत बड़ा योगदान है। हमने किसानों के लिए न केवल कर्ज माफी की अपितु साथ ही सिंचाई कर भी माफ किया, इसके साथ ही स्व सहायता समूहों का कर्ज माफ किया। भूमिहीन कृषकों के लिए योजना षुरू की गई है। उन्होंने कहा कि नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के माध्यम से हम तेजी से ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में गोबर से बिजली बनाने के संबंध में भी विचार हो रहा है। गौठान के गोबर की बिजली से गांव की स्ट्रीट लाइट, हालर मिल आदि इसी बिजली से चल सकेगी। उन्होंने कहा कि गौठान आत्मनिर्भर ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार की नई संभावनाएं विकसित हो रही है

  

सहकारिता सम्मेलन को सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, विधायक श्री अरुण वोरा, श्री कुंवर निषाद और संगीता सिन्हा, अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर विधायक आशीष छाबड़ा, श्री गुरूदयाल बंजारे, पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर, जिला मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर देवरबीजा बैंक शाखा में 40 लाख की लागत से बने एटीएम का शुभारंभ किया गया। वही 15 लाख की लागत से बने तरौद खाद गोदाम का भूमि पूजन भी किया। उन्होंने पहांदा के शहीद परिवार के परिजनों को 20 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने सेलूद और पतोरा के स्व-सहायता समूह नया सवेरा को वर्मी कंपोस्ट के वितरण से प्राप्त लाभांश राशि 37 हजार 597 और सत्य कबीर समहू की महिलाओं को 48 हजार 75 रूपए का चेक दिया।

    
  • Related Posts

    देश में पहली पहल: दुर्ग का जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम बना रोल मॉडल
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंटूटते परिवारों को जोड़ने की नई पहल रायपुर // तेजी से बदलते सामाजिक ढांचे में रिश्तों की जटिलताएं भी नई चुनौतियां लेकर सामने आ रही हैं। अक्सर घर की…

    और पढ़ें
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला मोर्चा निकाला स्कूटी रैली
    • April 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भिलाई के द्वारा नारी शक्ति स्कूटर रैली का आयोजन किया गया आयोजीत रैली दुर्ग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *