मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

नई फिल्म नीति निर्माण के लिए जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप षडंगी, संरक्षक पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई और पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और नई फिल्म नीति निर्माण के लिए आभार जताया।

छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप षडंगी ने बताया कि फिल्म कलाकारों की सुविधा के लिए एसोशियेशन द्वारा वेब साइट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले फिल्म कलाकारों को फिल्म के टाइटिल रजिस्ट्रेशन, फ़िल्म रजिस्ट्रेशन, कलाकारों के रजिस्ट्रेशन के लिए बम्बई जाना पड़ता था, इस वेब साइट के शुभारम्भ के बाद यहां के कलाकारों को इन कार्याे के लिए बम्बई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एसोशिएशन द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौप गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फिल्म एसोशिएशन के पदाधिकारी सर्वश्री शैलेश वर्मा, होमन देशमुख, ज्योतिरादित्य वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन
    • May 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा है कि मातृशक्ति उनके लिए केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि सृजन, संस्कार और सामर्थ्य…

    और पढ़ें
    राजनांदगांव में बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी व खेल मैदान, मुख्यमंत्री के निर्णय का जताया आभार
    • April 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *