नये पाईप लाईन में घर घर कनेक्षन पूर्ण होने पर पुराने पाईपलाईन को डिसकनेक्ट करने आयुक्त ने दिये निर्देश

शेयर करें

अमृत मिशन के कार्यो का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

दुर्ग । नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा अमृत मिशन के अंतर्गत कसारीडीह वार्ड 41 एवं पद्मनाभपुर वार्ड 46 जनता मार्केट के पास चल रहे रोड रेस्टोरेशन कार्य तथा पद्मनाभपुर में निर्माणाधीन ओव्हर हेड टेंक का निरीक्षण किया।

वार्ड 41 कसारीडीह में कार्य ऐजेंसी मेर्सस लक्ष्मी कॉन्ट्रेक्शन द्वारा रोड रेस्टोरेशन कार्य मानक अनुरूप नही किया जा रहा था। एंजेसी को मापदंड के अनुसार 10 इंच मोटा ढलाई किये जाने हेतु निर्देषीत किया गया था, जबकि जांच में 08 इंच की ढलाई पाया गया, जिस पर आयुक्त ने एजेंसी एवं उप अभियंता को फटकार लगायी एवं एजेंसी द्वारा उस स्थल पर किये गये कार्य को उखाड़ कर मानक अनुसार नये सिरे से कार्य करने के निर्देश दिये।

आयुक्त द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य कराने के कारण एजेंसी एंव सब इंजिनियर को नोटिस जारी किया गया। आयुक्त द्वारा पद्मभपुर में निर्माणाधीन ओव्हर हेड टेंक के कार्य ऐजेंसी मेर्सस कारीवाला ब्रदर्स को निर्माण कार्य में गति लाने एवं षीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।अमृत मिषन द्वारा शहर में जिन जिन स्थानो पर नया पाईप लाईन बिछाया गया है, एवं नये पाईप लाईन में घर घर नल कनेक्शन शिप्ट किया जा चुका है, उन स्थानों पर बिछी हुई पुरानी पाईप लाईन को तत्काल डिसकनेक्ट करने हेतु कार्यपालन अभियंता एवं ऐजेंसी को निर्देश दिये गये। स्थल निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता एवं नोडल अधिकारी राजेश पांडे, सहा.नोडल अधिकारी ए.आर.रहांगडाले, उप अभियंता भीमराव कार्य ऐजेंसी मेर्सस लक्ष्मी कन्ट्रक्षन के मैनेजर मनोज सिंग, इंजिनियर कपीस दीक्षित एवं पीडीएमसी के इंजिनियर विजेन्द्र चौहान उपस्थित थे

  • Related Posts

    DPDP अधिनियम-2023 के तहत ‘प्राइवेसी बाय डिजाइन’ अपनाएगा छत्तीसगढ़
    • May 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ में नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं में विश्वसनीयता और डेटा गवर्नेंस को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम…

    और पढ़ें
    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना – पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा निजी स्कूलों में दाखिला
    • May 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में श्रम विभाग के काम-काज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *