दिल्ली // शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले पर एक दर्दनाक हादसे में 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत खबर आई इस घटना के बाद उनके परिवार में हाहाकार मच गया शुरुआत में कहा गया कि फोटो खिंचाते हुए पहाड़ी से पांव फिसलने के चलते केतन की मौत हुई है l शुरुआत में जो केतन अग्रवाल की मौत ट्रेकिंग हादसा लग रहा था , लेकिन बीते चारदिनों में जैसे- जैसे मामले की परतें खुलीं तो सामने आया कि ये सारी साजिश असल में एक सोची-समझी हत्या की साजिश केतन की होने वाली पत्नी सिया गोयल ने रची थी

जांच में सामने आया है कि केतन अग्रवाल 18 जून को अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के पास लोहगढ़ किले की ट्रेकिंग पर गए थे, जहां सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उसे खाई में धकेल दिया।
ट्रेक करते केतन की आखिरी तस्वीर
शादी की तैयारियों के बीच अपना बर्थडे मनाने के लिए ट्रैकिंग के बहाने पहाड़ पर ले जाकर सिया ने केतन को 350 फीट गहरी खाई में ढकेल दिया, केतन को अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि अपने जिस मंगेतर सिया के जन्मदिन के लिए उसने ट्रैकिंग का प्लान बनाया वह तो उसकी मौत का प्लान बना रही है l
चेतन से था सिया का अफेयर
पुलिस के अनुसार, केतन की मंगेतर सिया गोयल का कथित तौर पर चेतन चौधरी नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था. जांच में सामने आया है कि सिया अपनी तयशुदा शादी से खुश नहीं थी और केतन को अपने रिश्ते के बीच सबसे बड़ी बाधा मानती थी. आरोप है कि इसी वजह से दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. जांच में यह भी दावा किया गया है कि हत्या की साजिश एक दिन में नहीं बनी थी. पुलिस के मुताबिक 14 जून को भी लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धकेलने की कोशि की गई थी. कथित तौर पर सांप का डर दिखाकर उसे असंतुलित करने का प्रयास किया गया, लेकिनवह कोशिश नाकाम रही. इसके बाद 19 जून को दोबारा ट्रैकिंग का कार्यक्रम बनाया गया. आरोप है कि इसी दौरान चेतन चौधरी भी मौके पर पहुंचा और दोनों ने मिलकर केतन को करीब 350 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया l
कौन था केतन अग्रवाल ?
केतन अग्रवाल ‘सक्सेस ग्रुप’ नाम की रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) थे। ये केतन के पिता और उनके परिवार की पारिवारिक कंपनी है।
केतन पुणे में ही रहते थे। उन्होंने बैब्सन F.W. ओलिन ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एंटरप्रेन्योरशिप में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी। उनके पास सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से BBA की डिग्री भी थी। ये सभी जानकारी केतन के लिंक्डइन बायो से मिली है।
तन के लिंक्डइन बायो से पता चलता है कि वह अपनी कंपनी के लिए काफी चीजें करना चाहते थे। वे ऐसे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे थे जो न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा दें, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी मदद करे।
शादी की शहनाई से पहले छाया मातम
केतन और सिया की शादी के लिए जयपुर में 17 करोड़ रुपए में एक महल बुक किया था और मेहमानों को लाने ले जाने के लिए दो प्राइवेट प्लेन भी अरेंज किए गए थे, लेकिन शादी की शहनाई से पहले घर में मातम छा गया।
केतन अग्रवाल की सिया गोयल के साथ इसी साल नवंबर में शादी होने वाली थी, फरवरी में दोनों की सगाई हो चुकी थी। केतन और सिया के घरवाले शादी अंदाज में दोनों की शादी कराना चाहते थे।
केतन की मौत 18 जून को हुई, वहीं 20 जून को सिया का बर्थडे था। केतन की मौत से पहले केतन के पिता ने अपनी होने वाली बहू के लिए बर्थडे सेलिब्रेशन की प्लानिंग भी की थी, लेकिन उन्हें कहां पता था कि जिसके लिए वो ये सब कर रहे हैं, वो अपने आशिक के साथ मिलकर उनके ही बेटे की हत्या कर देगी।








