दुर्गा मंदिर जामुल स्थित दुकान के ड्रॉज का ताला तोड़कर 1,23,000 रुपये नगदी चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

जामुल // ओम प्रकाश साहू, निवासी दुर्गा मंदिर जामुल का निवासी ने जामुल थाना में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 11:35 बजे वह अपनी दुकान खोलकर कुछ दूरी पर गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि दुकान के ड्रॉज का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखी नगदी रकम 1,23,000 रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी

थाना जामुल में अपराध क्रमांक 414/2026 धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाल कर देखा गया।

आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर नाम मोह. जुनैद, उम्र 21 वर्ष, निवासी इंदु आईटी स्कूल के पास कोहका में रहने वाला बताया आरोपी ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 99,500 रुपये बरामद किए गए।

शेष राशि आरोपी द्वारा खर्च करना बताया गया। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

दुर्ग पुलिस की अपील :दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दुकान, प्रतिष्ठान एवं मकानों में नगदी राशि सुरक्षित स्थान पर रखें तथा सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सुरक्षा उपायों का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में आगामी 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित…

    और पढ़ें
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं – श्री डेका
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका आज डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं आईसेक्ट इंडिया ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 के उद्घाटन…

    और पढ़ें