भाजपा भिलाई जिला ने प.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला भिलाई में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे हुआ। सर्वप्रथम पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रभुनाथ मिश्रा, शिरीष अग्रवाल एवं श्री देवांगन ने अपने विचार व्यक्त किए।

जिलाध्यक्ष श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे महापुरुषों ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने एकात्म मानववाद के सिद्धांत के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास की सोच को पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त किया। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, जो “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर कार्य करती है। आज करोड़ों कार्यकर्ता उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।

श्री शिरीष अग्रवाल ने कहा कि अल्प सूचना में भी कार्यकर्ताओं की समयबद्ध उपस्थिति पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रति समर्पण का परिचायक है। उनका जन्म 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ। अल्प आयु में माता-पिता का साया उठ जाने के बावजूद उन्होंने राष्ट्र सेवा को ही जीवन का लक्ष्य बनाया। वे 1937 में संघ के प्रचारक बने। 21 सितंबर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एक महान पत्रकार, लेखक, विचारक और शिल्पकार थे। 1967 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर उनकी रहस्यमय मृत्यु हुई। उनका संपूर्ण चिंतन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर केंद्रित था।

मुख्य वक्ता प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा कि एकात्म मानववाद हमारी भारतीय संस्कृति और चेतना का मूल है। जहां दुनिया मजदूरवाद की बात करती है, वहीं एकात्म मानववाद मानव मात्र की सामूहिक उन्नति पर बल देता है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष हुआ। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्व में सम्मानित राष्ट्र बनकर उभरा है। कोरोना काल में विश्व को वैक्सीन देना और रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालना इसका उदाहरण है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, चिन्ना केशवालु, पुनम शुक्ला, चंद्रकांता मंडाले, गोपाल कृष्ण वर्मा, महामंत्री मनीष अग्रवाल, पुर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा,नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जिला मंत्री विनोद सिंह, भारती साहु, मनोज तिवारी, रश्मि सिंह, पारस जघेले, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,कार्यकाल प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहु, सह मीडिया प्रभारी सूरज जायसवाल , शोशल मीडिया रवि कश्यप, आई टी सेल बॉबी चौहान, जाकिर हुसैन, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ प्रदीप चौधरी, अल्पसंख्यक प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य राजू खान,वरिष्ठ शंकर लाल देवांगन, ओबीसी मोर्चो के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा गोपाल मेहता, ओबीसी मोर्चो जिला संयोजक दिनेश देवांगन, मंडल अध्यक्ष दीपक भोंडेकर, वरुण यादव, तरुण सिंह, शशि भगत, राम जी निर्मलकर, धर्मेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री सूर्यकांत बघेल, समीर अग्रवाल, श्याम सुंदर जायसवाल, मोती श्रीवास्तव, बी पद्मनाभन, अनुपमा शुक्ला, पार्षद प्रदीप सेन, गिरजा बंझोर, ईश्वरी नेताम, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एफआईआर और चार्जशीट के ऑनलाइन प्रेषण, ई-साक्ष्य, नाफिस तथा ई-समन के त्वरित क्रियान्वयन पर विशेष बल
    • September 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने नवीन आपराधिक कानूनों के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों तथा अधिकारियों को समन्वित प्रयास करने…

    और पढ़ें
    समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज
    • September 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंकुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया जोर ​रायपुर // छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जन-उपयोगी बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा…

    और पढ़ें