हत्या के आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर पकड़ने में मिली धमधा पुलिस को कामयाबी

शेयर करें

धमधा ।। धमधा थाना क्षेत्र के गांव भरनी में हुए मंजु बाई की निर्मम हत्या का खुलासा आखिर पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली हैं गौरतलब है कि बीते 24 घंटे पहले धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम भरनी में मंजू बाई बारले की हत्या उनके पति राजेश बारले ने कर दी थी।

Advertisements
KWBD

वही घटना के बाद से गांव वालों और पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया था जिले के पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर धमधा थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने थाना में विशेष टीम का गठन कर विभिन्न बिंदुओं में जांच आरंभ करते हुए तफ्तीश में जुटी हुई थी वहीं थाना क्षेत्र के नंदवाय चौक के पास आरोपी नागपुर भागने की फिराक में था।

पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी को धर दबोचा कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया हत्या के उपयोग किए कुदारी को नंदवाय नाला गवाहों के समकक्ष जप्त किया गया इस बड़ी सफलता में धमधा थाना के सब इंस्पेक्टर ब्यासनारायण जंघेल, प्रधान आरक्षक यशवन्त सिंह, दिलीप सिंह आरक्षक दिनेश डहरिया,कोमल सिंह,अमित वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *