मोदी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुटे खड़गे, लेकिन इन पार्टियों ने दिखाया ठेंगा

मोदी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुटे खड़गे, लेकिन इन पार्टियों ने दिखाया ठेंगा

शेयर करें

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राज्यसभा में नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्ष को एकजुट करने का आजकल अभियान चलाया हुआ है, लेकिन विपक्ष को एकजुट करने की उनकी और राहुल गांधी की कोशिश नाकाम साबित हो रही है। दो ऐसी पार्टियां हैं, जो राहुल और खड़गे के विपक्षी एकता के अभियान को लगातार ठेंगा दिखा रहे हैं।
यही नजारा राहुल गांधी की विपक्ष की मीटिंग में दिखा था और आज भी देखा गया। दरअसल, खड़गे और राहुल गांधी ने मिलकर विपक्ष के नेताओं को अपने दफ्तर में चाय पीने बुलाया। इस मीटिंग में सिर्फ 14 विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे। बीएसपी सुप्रीमो मायावती और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने अपने किसी नेता को राहुल और खड़गे की मीटिंग में नहीं भेजा। इस मीटिंग में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, खड़गे और अधीर रंजन चौधरी मौजूद रहे।

इनके अलावा डीएमके, सपा, शिवसेना, नेशनल कॉन्फ्रेंस, सीपीएम, सीपीआई, टीएमसी, आरजेडी, मुस्लिम लीग, आरएसपी, वीसीके, केरल कांग्रेस (मणि) और एलजेडी के नेता मौजूद थे। पहले हुई दो मीटिंग की तरह केजरीवाल और मायावती की पार्टी का कोई भी यहां नहीं था।

बता दें कि केजरीवाल की पार्टी पंजाब में कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। ऐसा ही यूपी में मायावती भी कर रही हैं। ऐसे में मोदी के खिलाफ विपक्ष की एकता को दो दलों का ग्रहण लग गया है। वहीं, विपक्ष का नेता होने के दावे में राहुल को ममता बनर्जी की भी चुनौती है। खड़गे ने पिछले दिनों इस बारे में सवाल पूछने पर कहा था कि पहले मोदी को हटाने के लिए विपक्ष एकजुट हो जाए, उसके बाद नेता भी तय कर लिया जाएगा

  • Related Posts

    वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने आज संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्‍तुत किया। बजट की मुख्‍य बातें इस प्रकार
    • February 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंवित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने कहा कि माघ पूर्णिमा के पवित्र अवसर और गुरु रविदास की जन्म जयंती के मौके पर कर्तव्य भवन में तैयार हुआ यह पहला…

    और पढ़ें
    राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान
    • January 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल कलाकारों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का गौरव…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *