मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पर्वतारोही नैना धाकड़ ने की मुलाकात

शेयर करें

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की युवा पर्वतारोही नैना धाकड़ ने मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को माउंड एवरेस्ट एवं माउंट लौहत्से फतह के संबंध में जानकारी दी। नैना धाकड़ ने बताया कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर एवं माउंट लौहत्से की ऊंचाई 8516 मीटर है। इन दोनों चोटियों को फतह करने के बाद वहां उन्होंने देश का झण्डा फहराने के साथ ही ‘आमचो बस्तर’ का लोगों लगाया। नैना धाकड़ ने मुख्यमंत्री को दोनों चोटियों की चढ़ाई और वहां के दृश्य का वीडियो क्लिप भी दिखाया। मुख्यमंत्री ने नैना धाकड़ को एवरेस्ट फतह करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

  • Related Posts

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // ग्राम पंचायतों को केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में विकसित करना होगा।…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *