J-K: पाकिस्तान की कायराना हरकत जारी, अरनिया सेक्टर में दिखा ड्रोन, BSF जवानों ने की फायरिंग

शेयर करें

नई दिल्ली। पाकिस्तान की कायराना हरकत जारी है। एक तरफ जहां जम्मू स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन द्वारा दो धमाके की खबर के बाद भारतीय सेना अलर्ट पर है। वहीं सीमा पर ड्रोन के देखे जाने का सिलसिला रुका नहीं है। इस कड़ी में आज एक बार जम्मू के सीमावर्ती अरनिया सेक्टर में सुबह 5 बजे के करीब पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है। जैसे ही सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इस पर फायरिंग शुरू कर दी। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने इसकी जानकारी दी है।बता दें कि इससे पहले जम्मू में ड्रोन हमले का मामला भारत ने सयुक्त राष्ट्र में उठाया था। जिसके बाद आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान की मुश्किलें अब और बढ़ सकती है।दरअसल गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) वीएसके कौमुदी ने इस मामले को लेकर यूएन में कहा था कि, आतंकवादी समूहों द्वारा भयानक उद्देश्यों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए खतरा और एक चुनौती है। वीएसके कौमुदी ने आगे कहा कि कम लागत का विकल्प होने की वजह से आतंकियों को आसानी से ड्रोन उपलब्ध हो जाता है।(साभार newsroom post)

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *