एक दिन में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, पीएम मोदी ने जताई खुशी, कहा शानदार भारत

शेयर करें

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए आज से पूरे देश में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त कोरोना टीकाकरण की शुरुआत की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में इस बात की घोषणा की थी। लोगों ने पीएम मोदी की इस बात की जमकर प्रशंसा की थी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने वालों से दूर रहे और देश भर के लोगों से उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में कवच रूपी कोरोना वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया था पीएम मोदी के इसी आह्वान का नतीजा है कि आज विश्व योग दिवस के मौके पर पूरे देश में शुरू किए गए मुफ्त वैक्सीनेशन ड्राइव में एक दिन में 78 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना टीका लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में जारी इस कोरोना टीकाकरण की जमकर सराहना की। आज की रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण को लेकर पीएम मोदी ने किखा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने टीका लिया यह प्रसन्न करने वाली है। COVID-19 से लड़ने के लिए वैक्सीन हमारा सबसे मजबूत हथियार बना हुआ है। उन सभी को बधाई जिन्होंने टीका लगाया और सभी अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को बधाई भी दी। इसके साथ ही उन्होंने फ्रंट लाइन वर्कर्स की तारीफ करते हुए लिखा की इनकी वजह से यह सुनिश्चित किया जा सका कि इतने सारे नागरिकों को टीका मिल सके। शानदार भारत!

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन का मूल पाठ
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया…

    और पढ़ें
    गर्मी के मौसम में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए उठाए गए कदम
    • March 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // देश में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। देश की वर्तमान स्थापित उत्पादन क्षमता (फरवरी, 2026 तक) 524 गीगावाट है। भारत ने अप्रैल, 2014 से 299.87 गीगावाट की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *