पेयजल के संकट में धमधा नगर – रमन लाल यादव

शेयर करें

पेयजल के संकट में धमधा नगर – रमन लाल यादव

धमधा-पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन लाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इन दिनों धमधा नगर पंचायत में पेयजल एवं निस्तारित की पानी के लिए संकटकाल से गुजर रहा है जिसका मुख्य कारण यहां के संबंधित अधिकारी कर्मचारी क्वाटर होते हुए भी निवास में नहीं रहते आज तक मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं उप अभियंता विभागीय समय में कार्यालय नहीं आते कभी 12:00 बजे से तो कभी 2:00 बजे आते है कार्यालय आने का कोई निश्चित समय नहीं है नगर में पर्याप्त जल होने के बाद भी नगर प्रशासन समुचित व्यवस्था करने में असफल है नगर का कई हैंडपंप और पंप बिगड़ा पड़ा हुआ है वार्ड क्रमांक 06 में बीते 10-15 दिनों से बोर पंप खराब है जिसमें वार्ड वासियों को खासी परेशानियों का सामना पानी के लिए करना पड़ रहा है नगर पंचायत के पास नया सामान खरीदी कर बोर डालने की स्थिति में नहीं है ठेठवार पारा ,सोनकर पारा,भोई पारा का पंप पिछले 2 सप्ताह से बिगड़ा पड़ा हुआ है महिलाएं पानी के लिए भटक रही हैं इस मोहल्लों के बीच एक जुरूवा तालाब है उसका भी पानी सौन्दरीकरण करने के कारण कह कर पानी खाली करवा दिया गया है इसमें भी भ्रष्टाचार करने की नियत से निर्माण कार्य निम्न स्तर के निर्माण सामग्री से किया जा रहा है खुदाई कार्य भी बहुत धीमा है जिससे बारिश हो और लीपापोती किया जा सके उपरोक्त तालाब की कार्यों में न ही लागत मूल्य ना ही बिना प्राक्कलन स्टीमेट कि खुदाई कितना का होना है कोई निर्माण बोर्ड नहीं लगाया गया है पता नहीं सब इंजीनियर देखने आते भी है कि नहीं किसी को पता नहीं है सब भगवान भरोसे चल रहा है कुल मिलाकर विभाग के जिम्मेदार लोगों के कारण नगर नरक बनने की स्थिति में आ रहा है यह बात पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन लाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नगर पंचायत के अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए विज्ञप्ति जारी कर जल्द से जल्द व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग किया है अन्यथा मोहल्ले वासी बहुत जल्द आंदोलन कर नगर पंचायत का घेराव करेगी।

  • Related Posts

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // ग्राम पंचायतों को केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में विकसित करना होगा।…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *